स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जीवंत हुई राजस्थानी संस्कृति, स्कूली बच्चों की देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों ने मोहा मन

0
20

फलौदी, 14 अगस्त/ स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को नगर पालिका टाउनहॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की देशभक्तिपूर्ण एवं राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं पर केन्द्रित एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने मन मोह लिया।

जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू द्वारा दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरूआत के उपरान्त विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, राजस्थानी गीत-नृत्यों, लघु नाटक आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। जिला कलक्टर श्री संधू ने पद्मश्री लाखा खां जी का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में पदमश्री लाखा खां ने मन मोहक प्रस्तुति दी,साथ ही राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एसएमबी, विंग्स एकेडमी, स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय, टेडी किड्स स्कूल एवं इमदादिया स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मन मोहक नृत्य एवं देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक श्री विनीत बंसल, उपखंड अधिकारी श्रीमती अर्चना व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ तिवाड़ी, तहसीलदार श्री हुकमचंद एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।