
(संजीव ठाकुर) दिल्ली : आज हम आपको खालसा मिडिल स्कूल सरोजनी नगर के बारे में बताने जा रहे हैं इस स्कूल की स्थापना वर्ष 1962 यहाँ के लोगो मिल कर की थी उस वक़्त इस स्कूल में बहुत ज्यादा संख्या में बच्चे पढ़ते थे लकिन इस समय जबकि सरोजनी नगर की अधिक्तर कॉलोनी का पुननिर्माण का कार्य चल रहा है उसके बाबजूद इस समय इस स्कूल में 140 से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं यहाँ बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है स्कूल के प्रिंसिपल श्री सुरिंदर पाल सिंह जी बताते है उन्होंने भी अपनी शुरूआती शिक्षा इसी स्कूल से ग्रहण की थी, कुछ दिन पहले हमने इस स्कूल का दौरा किया और हम स्कूल के बच्चों से मिले, यहां पढ़ने वाले बच्चे बेहद होशियार है, स्कूल के प्रिंसिपल श्री सुरिंदर पाल सिंह जी बच्चों की अच्छी शिक्षा देने का श्रेय स्कूल के टीचर को देते हैं यह टीचर बिना जाती धर्म देखे बच्चो को शिक्षित बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं स्कूल के प्रिंसिपल सहित सभी टीचर स्कूल निर्माण में योगदान देते आये हैं अभी सब का एक ही सपना है इस स्कूल की सुविधाओं को और बेहतर करना जिसके लिए काफी पैसो की जरूरत है मैं एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सबसे निवेदन करना चाहता हु की आप एक बार इस स्कूल में जरूर जाये आप खुद महसूस करेंगे कि कैसे कुछ लोग बच्चों को निशुल्क पढ़ाने का कार्य कड़ी मेहनत से कर रहे हैं अधिकतर लोग सरोजनी नगर मार्केट जाते हैं यह स्कूल सरोजनी नगर मार्किट से मात्र 250 मीटर की दुरी पर है… आप भी बच्चों को शिक्षित बनाने में भागिदार बन सकते हो… जय हिन्द ..शिक्षित भारत.
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















