पुलिस निरीक्षक की गाड़ी से बाइक सवार को लगी टक्कर पुलिस निरीक्षक की गाड़ी से बाइक सवार को लगी टक्कर Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
24

पुलिस निरीक्षक की गाड़ी से बाइक सवार को लगी टक्कर

  • बाद में पुलिस निरीक्षक को जाने देने पर हंगामा
  • छात्र नेता सहित कई युवाओं ने झालामंड चौकी नाके पर किया प्रदर्शन

जोधपुर,पुलिस निरीक्षक की गाड़ी से बाइक सवार को लगी टक्कर। शहर में रविवार की देर रात में कुड़ी- झालामंड रोड पर एक इनोवा और बाइक सवार में टक्कर हो गई। टक्कर मारने वाली इनोवा पुलिस निरीक्षक की थी। बाद में नाके पर इनोवा को पुलिस के लोगों ने जाने दे दिया।

इस बात को लेकर जमा हुए छात्र नेता सहित अन्य लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लग गए। बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों पर शांत भी हो गए। मामला शांत होने पर लोग चले गए।

यह भी पढ़ें-उम्मेद स्टेडियम में स्वाधीनता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास

एसीपी बोरानाडा नरेंद्रसिंह देवड़ा ने बताया कि दरअसल उदयपुर रेंज से जोधपुर रेंज में ट्रांसफर हुए पुलिस निरीक्षक सुमेर सिंह रविवार की रात को अपनी इनोवा लेकर कुड़ी से जोधपुर की तरफ आ रहे थे। तब झालामंड रोड पर उनकी इनोवा की एक बाइक सवार से टक्कर लग गई। इस बात को लेकर गहमागहमी हुई थी। बाद में पुलिस गाडिय़ों को लेकर झालामंड चौकी पर पहुंची तब नाके पर बाद में इनोवा को जाने दे दिया गया। इस बात की जानकारी एक छात्र नेता को लगने पर वे मौके पर पहुंचे, तब वहां पर हंगामा हो गया। उनके साथ अन्य लोगों ने भी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और इनोवा जाने की बात का विरोध जताने लगे। इधर हंगामें की जानकारी मिलने पर कुड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और यथा स्थिति को समझा। बाद में इनोवा में आ रहे पुलिस निरीक्षक सुमेर सिंह को वहां से रवाना कर दिया गया। इस बात को लेकर छात्र और अन्य युवकों द्वारा विरोध के साथ हंगामा किया गया। एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह का कहना है कि बाद में छात्र नेता की अन्य उच्चाधिकारियों से बात करवाने पर वे शांत हो गए। झालामंड चौकी पर पुलिस का नाका नंबर पांच पड़ता है। इस नाके पर छात्र नेता और कई युवक एकत्र हो गए और नाका के बेरिकेड को एकत्र कर विरोध जताने लगे थे।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए 6http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here