जिला पूर्व में 22 गिरफ्तार,पश्चिम में सौ असामाजिक तत्व दस्तयाब,पांच गिरफ्तार जिला पूर्व में 22 गिरफ्तार,पश्चिम में सौ असामाजिक तत्व दस्तयाब,पांच गिरफ्तार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
6

जिला पूर्व में 22 गिरफ्तार,पश्चिम में सौ असामाजिक तत्व दस्तयाब,पांच गिरफ्तार

  • पूर्व व पश्चिम में पुलिस की सौ टीमों ने अलसुबह दी एक साथ रेड
  • पांच सौ पुलिस कर्मी शामिल

जोधपुर,जिला पूर्व में 22 गिरफ्तार, पश्चिम में सौ असामाजिक तत्व दस्तयाब,पांच गिरफ्तार। मुख्यालय जयपुर के आदेश पर कमिश्ररेट पुलिस ने शनिवार की तडक़े हिस्ट्रीशीटरों एवं हार्डकोर अपराधियों की तलाशी में सघन अभियान चला कर उनके घरों पर दबिश दी। जिला पूर्व एवं पश्चिम की सौ टीमों ने एक साथ धावा बोला। जिला पूर्व में 55 टीमों के साथ 350 पुलिसकर्मी शामिल थे,जिला पश्चिम में 45 टीमों ने 248 स्थानों पर रेड दी। सौ से ज्यादा असामाजिक तत्वों को दस्तयाब किया गया।जिला पूर्व पुलिस उपायुक्त डॉ.अमृता दुहन के अनुसार शनिवार की तडक़े पुलिस की 55 टीमों में शामिल 350 पुलिस जवानों ने एक साथ हिस्ट्रीशीटरों एवं हार्डकोर अपराधियों के साथ उनके सहअभियुक्तों के घर रेड दी। 64 हार्डकोर और 19 सह अभियुक्तों के यहां पर रेड दी गई। 22 लोगों को पकड़ा गया। जिसमें वांटेड भी शामिल है।

इसे भी पढ़िए –पुलिस का मनचलों के खिलाफ एक्शन शुरू,तीन मनचलों को पकड़ा

इधर जिला पश्चिम पुलिस उपायुक्त गौरव यादव ने बताया कि 45 पुलिस टीमों द्वारा 248 स्थानों पर रेड दी गई। 100 से अधिक आपराधिक तत्वों को दस्तयाब कर गहन पूछताछ की गई। 54 हार्डकोर व सक्रिय हिस्ट्रीशीटर्स एवं उनके साथियों तथा आग्नेयास्त्र का उपयोग कर अपराध कारित करने वाले आपराधिक तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई। 4 स्थाई वारण्टी व विभिन्न प्रकरणों में वांछित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया,साथ ही 2 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट व 1 प्रकरण आर्म्स एक्ट का बनाया गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर वांछित अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी एवं उनकी गिरफ्तारी के साथ धरपकड़ का अभियान इन दिनों आरंभ किया गया है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here