राजमहल स्कूल में विधायक निधि से विभिन्न विकास एवं मरम्मत कार्य का लोकार्पण राजमहल स्कूल में विधायक निधि से विभिन्न विकास एवं मरम्मत कार्य का लोकार्पण Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11

राजमहल स्कूल में विधायक निधि से विभिन्न विकास एवं मरम्मत कार्य का लोकार्पण

शहर विधायक मनीषा पंवार ने किया लोकार्पण

जोधपुर,राजमहल स्कूल में विधायक निधि से विभिन्न विकास एवं मरम्मत कार्य का लोकार्पण। शहर विधायक मनीषा पंवार ने विधायक निधि से राबाउमावि राजमहल गुलाब सागर में 8 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास एवं मरम्मत कार्यों का शनिवार को लाकार्पण किया। विधायक मनीषा पंवार के साथ कांग्रेस कमेटी जोधपुर (उत्तर) जिलाध्यक्ष सलीम खान,उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी एवं सर्राफा बाजार ब्लॉक अध्यक्ष अख्तर खान सिंधी,पूर्वअध्यक्ष लियाकत अली रंगरेज,हुकमसिंह टाक,पार्षद नदीम इकबाल आदि कार्यकर्ताओं का विद्यालय प्रशासन ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें- रेलवे स्टेशनों के विकास के साथ बढ़ेंगी मूलभूत यात्री सुविधाएं

विधायक पंवार ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजमहल में 8 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास एवं मरम्मत कार्यों के लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई जा रही चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का निःशुल्क पंजीयन करवाने को प्रेरित किया। विधायक ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजना साईकिल वितरण,गार्गी पुरस्कार, स्कूटी वितरण इत्यादि के बारे में विद्यार्थियों को जानकारियां देते हुए लाभ उठाने एवं शिक्षा के साथ साथ खेलकूद,चित्रकला एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उत्तर कांग्रेस कमेटी सलीम खान, उपमहापौर उत्तर अब्दुल करीम जॉनी, सर्राफा बाजार ब्लॉक अध्यक्ष अख्तर खान सिंधी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लियाकत अली रंगरेज,पार्षद नदीम इकबाल,फिरोज फेम,हुकमसिंह टाक, जावेद खान,लवजीत,अभिभावक तथा स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here