बूथ विजय संकल्प अभियान एवं मेरी माटी मेरा अभिमान को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

0
15

शहीद इंद्र सिंह स्मारक से निकलेगी भाजपा की वाहन तिरंगा यात्रा

झुंझुनू राजस्थान सुरेश सैनी

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अगस्त माह में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर पीरू सिंह सर्किल स्थित खाना खजाना रेस्टोरेंट सभागार में झुंझुनू विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक विधानसभा संयोजक बनवारी लाल सैनी के मुख्य आतिथ्य एवं नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें विधानसभा की बूथ विजय संकल्प अभियान बैठक, मेरी माटी मेरा अभिमान कार्यक्रम के अंतर्गत वाहन तिरंगा यात्रा, पूर्व सैनिक सम्मान समारोह एवं वीरांगना सम्मान समारोह सहित आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में चर्चा कर जिम्मेदारियां तय की गई। जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री सरजीत चौधरी ने बताया कि भाजपा का मेरी माटी मेरा अभिमान कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल तिरंगा वाहन यात्रा 14 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे झुंझुनू शहर के बगड़ रोड स्थित शहीद इंद्र सिंह स्मारक से प्रारंभ होकर अग्रसेन सर्किल से गणेश मंदिर होते हुए चुनाव चौक से गांधी चौक, एक नंबर रोड होते हुए साहों का कुआं, जेपी जानू स्कूल के सामने से होते हुए कलेक्ट्री सर्किल से शहीद स्मारक पहुंचेगी। तिरंगा यात्रा में डीजे पर देशभक्ति गानों के साथ बड़ी संख्या में तिरंगे लिए हुए मोटरसाइकिल दुपहिया व चौपाइयां वाहन शामिल रहेंगे। चौधरी ने बताया कि शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करने के बाद भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में झुंझुनू विधानसभा के भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहेंगे। उसके बाद बूथ विजय संकल्प अभियान की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें झुंझुनू विधानसभा के समस्त बूथ अध्यक्ष, बीएलए 2, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहेंगे। 15 अगस्त को भाजपा का मेरी माटी मेरा अभिमान कार्यक्रम के अंतर्गत वीरांगना सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा,जिसमें झुंझुनू विधानसभा की शहीद वीरांगनाओं का सम्मान किया जाएगा। 16 से 25 अगस्त तक विधानसभा के प्रत्येक मंडल में घर-घर जनसंपर्क अभियान आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर में जाकर केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बढ़कर घरों पर पार्टी के झंडे व स्टीकर लगाएंगे। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़, सुनील लांबा सुल्ताना, भाजपा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, निशित बबलू चौधरी, राजीव चौधरी गुड्डू, बगड़ मंडल अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, झुंझुनू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादरमल स्वामी, कुलोद मंडल अध्यक्ष सतीश खीचड़, शहर पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, शहर मंडल उपाध्यक्ष विकास पुरोहित, चंद्रप्रकाश जोशी, हरि किशन शुक्ला, सतपाल भेड़ा प्रतापपुरा, सुनील मोरवाल, नंदलाल सैनी, रविंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।