वाहन चोरों ने आठ बाइक और ट्रेक्टर ट्रॉली चुराई वाहन चोरों ने आठ बाइक और ट्रेक्टर ट्रॉली चुराई Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
14

वाहन चोरों ने आठ बाइक और ट्रेक्टर ट्रॉली चुराई

जोधपुर,वाहन चोरों ने आठ बाइक और ट्रेक्टर ट्रॉली चुराई। शहर में वाहन चोर लगातार गाडिय़ां पार करने में लगे है। पुलिस भी वाहन चोरों का पकड़ रही है,मगर नित नए वाहन चोर पनप रहे हैं। पिछले 24 घंटों में शहर में एक ट्रेक्टर ट्रॉली सहित आठ बाइक चोरी के प्रकरण दर्ज हुए हैं। सूरसागर पुलिस थाने में मूलत: प्रतापगढ जिले के सालमगढ़ के अरनोद हाल गेंवा बाइपास डूंगरसिंह माली के मकान में रहने वाले राधेश्याम पुत्र बच्चुलाल मीणा ने रिपोर्ट दी कि 9-10 अगस्त की रात के बीच में अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ी उसकी ट्रेक्टर ट्रॉली को चोरी कर ले गए।

बाइक चोरी के केस दर्ज 
उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में झालामंड सर्किल निवासी गोपी पुत्र ओमप्रकाश प्रजापत ने पुलिस को बताया कि 9 अगस्त को वह मिनर्वा सेंटर आया था। जहां पर खड़ी उसकी बाइक को वाहन चोर चुराकर ले गया। इसी तरह विवेक विहार थाने में दी रिपोर्ट में मटकी चौराहा के पास बीजेएस कॉलोनी निवासी दुर्गालाल पुत्र भुवान ने पुलिस को बताया कि रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चुराकर ले गया। प्रतापनगर पुलिस के अनुसार अम्बेडकर स्कूल की गली अशोक नगर चांदणा भाखर निवासी विष्णु पुत्र खेताराम चौहान की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हो गई। जबकि प्रतापनगर सदर थाने में दी रिपोर्ट में डा.अम्बेडकर कॉलोनी वाल्मिकी बस्ती निवासी आसकरण पुत्र महेश ने पुलिस को बताया कि 10 अगस्त की रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक को चुराकर ले गया।

पढ़िए पूरी कहानी यहां – कोचिंग छात्र का शव निकाला कायलाना झील से

इसी प्रकार मसूरिया राव कॉलोनी निवासी सुमेर सिंह पुत्र मोहन सिंह भाटी ने शास्त्रीनगर पुलिस को बताया कि 1 अगस्त को वह एमडीएम अस्पताल आया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात शख्स चोरी कर ले गया। इधर पत्रकार कॉलोनी सेवन सेक्टर निवासी डॉक्टर चित्रांश सैन पुत्र हिम्मत सैन ने शास्त्रीनगर पुलिस को बताया कि 8 अगस्त को उसके घर के बाहर खड़ी की बाइक चोरी हो गई। उधर बासनी थाने में दी रिपोर्ट में बालाजी नगर रीको सांगरिया फांटा निवासी आसिफ पुत्र रमजान खां ने पुलिस को बताया कि उसके घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। 1 बी 44 कुड़ी भगतासनी निवासी प्रदीप पुत्र बाबूलाल ने कुड़ी पुलिस को बताया कि अज्ञात शख्स घर के बाहर से उसकी बाइक को चुरा ले गया।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here