कोचिंग छात्र का शव निकाला कायलाना झील से कोचिंग छात्र का शव निकाला कायलाना झील से Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
13

कोचिंग छात्र का शव निकाला कायलाना झील से

जोधपुर,कोचिंग छात्र का शव निकाला कायलाना झील से। शहर की काय लाना झील पर गुरुवार को एक कोचिंग छात्र का बैग मिला। छात्र महामंदिर का रहने वाला था। छात्र मनफूल बिश्नोई परिज्ञान कोचिंग में पढ़ता था। भाई के साथ बैंक के काम से जोधपुर आया था। रात भर नही मिलने पर आज सुबह कायलाना झील में उसकी तलाश की गई तो उसका शव उसमें से बरामद हुआ। घटना में महामंदिर पुलिस ने गुरुवार को गुमशुदगी दर्ज की थी। आज शव मिलने पर उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। गोताखोरों ने सुबह फिर से उसकी तलाश पानी में की थी। वह काफी गहराई में चला गया था।

यहां पढ़ें पूरी कहानी- हैण्डीक्राफ्ट पॉलिश ठेकेदार ने चेक चुराकर 3.80 लाख निकाले

सनद रहे कि गुरुवार को कायलाना के किनारे एक स्कूल बैग मिला जिसमें एक स्टूडेंट का आईडी मिला था। गोताखोरों ने जब बैग देखा तो उस बच्चे की भी तलाश झील में की लेकिन रात तक कोई नहीं मिला है। बच्चे के परिजनों का पता कर फोन किया तो वे भी मौके पर पहुंचे। छात्र के नहीं मिलने पर महामंदिर थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई। 18 वर्षीय मनफूल विश्नोई पावटा बी रोड पर छात्रावास में रहता था और जालोरी गेट पर परिज्ञान कोचिंग में 12 कक्षा में पढ़ रहा था। गुरुवार की सुबह कोचिंग के लिए छात्रावास से निकला लेकिन दोपहर में वापस नहीं आया। आज उसका शव कायलाना झील में मिला। महामंदिर पुलिस ने बाद में कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here