मेरी माटी मेरा देश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित मेरी माटी मेरा देश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
19

मेरी माटी मेरा देश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर फ्लेक्स प्रदर्शनी

जोधपुर,मेरी माटी मेरा देश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो जोधपुर,ग्राम पंचायत लूणावास खारा,नेहरू युवा केन्द्र,नेहरू युवा मण्डल,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लूणावास खारा के सहयोग से ग्राम पंचायत लूणावास खारा परिसर में शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ’’मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विकास अधिकारी धवा डॉ अंशुप्रिया आईएएस ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से जन-जन को लाभ मिल रहा है। युवा व बालिकाएं देश का भविष्य हैं,सभी को मिलकर देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी माटी मेरा देश के इस अभियान का उदेश्य बहादुर,वीर, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना है,जिन्होने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन वीर बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों की याद में स्मारक, अमृत-वाटिका-पौधारोपण का आयोजन किया गया। देशभक्ति गीत, एक भारत-श्रेष्ठ भारत पर अनेक कार्यक्रम आयोजित कर श्रदांजलि अर्पित की गयी।

इसे भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ताओं को अब नहीं देना होगा फ्यूल सरचार्ज

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत लूणावास खारा की सरपंच भंवर कंवर ने करते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए हमारे कई महापुरुषों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर इस मातृभूमि को आजादी दिलाई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि खंमुराम सहायक अभियंता धवा ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश,आजादी का अमृत महोत्सव व अन्य योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे इसके लिए सरकार महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी राजेश चौधरी ने आज की युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि आजादी के अमृत महोत्सव में जिन महापुरुषों ने मातृभूमि के लिए अपना योवदान दिया उनसे प्रेरणा लेकर सभी अपना सहयोग दें।

इसे भी पढ़ें- घरेलु नौकर पर 50 हजार रुपए चुराकर ले जाने का आरोप 

कार्यक्रम में मीडिया एवं संचार अधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी आशीष वर्मा ने मेरी माटी मेरा देश व केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं व विभाग की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसी अवसर पर शहिद दुर्गा राम मेघवाल 5 जनवरी 1991 में जम्मू कश्मीर 890 बटालियन ने मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर कर अपना बलिदान दिया उनकी वीरांगना शायरी देवी पुत्र हनुमान राम,को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर्मी के सेवानिवृत सिपाही चिमनाराम सेन,चुन्नीलाल बीएसएफ के वीर सिंह, राजस्थान पुलिस के किशन सिंह के साथ गणमान्य लोग उपस्थित थे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लुणावस खारा की प्रधानाचार्या निर्मला चौधरी, नेहरू नवयुकमंडल के नारायण पंचारिया,ग्राम विकास अधिकारी रमेश पालीवाल, समाजसेवी जेठू सिंह व किशन सिंह ने भी संबोधित किया।’मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के दौरान आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई,जिसमें 1857 से 1947 तक देश की आजादी का इतिहास वर्णित किया गया।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here