गणेश जी की पूजा से जीवन की सभी बाधाए दूर : कथा व्यास रामलखन दास

0
10

मोरदा में शिव महापुराण कथा का आयोजन 

कोटपुतली,संजय जोशी ।

ग्राम मोरदा के श्रीराम मन्दिर आश्रम में चल रही श्री शिवमहापुराण कथा के पांचवे दिन शुक्रवार को कथा व्यास महंत रामलखन दास महाराज शिव पार्वती विवाह व गणेश जन्म की कथा सुनाई। और कहा कि सबसे प्रथम गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। गणेश भगवान रिद्धि सिद्धि के दाता हैं इनकी पूजा करने से हमारे जीवन की सभी बाधाए दूर हो जाती हैं। इस दौरान कथा व्यास ने कहा कि भगवान शंकर और पार्वती ने गणेश और कार्तिक की परीक्षा ली। जिसमें पूरे ब्रह्मांड का चक्कर काटने वाले को प्रथम पूज्य का पद देने की बात कही।प्रतियोगिता में दोनों ही ब्रह्मांड का चक्कर काटने निकले तो कार्तिक मोर पर सवार हो पूरे ब्रह्मांड का चक्कर काटने लगे और भगवान गणेश ने माता- पिता की परिक्रमा कर ली। इस परिक्रमा के बाद जब कार्तिकेय अपने माता- पिता के पास पहुंचे तो देखा कि गणेश पहले ही मौजूद थे। गणेश के इस मातृ एवं पितृ भक्ति को देख भगवान शंकर और पार्वती ने किसी भी कार्य को करने के पहले भगवान गणेश की पहली पूजा का वरदान दिया। इस मौके पर ऋषि पुत्र फाउंडेशन के प्रवर्तक आचार्य अनिल देव सहित अनेक श्रद्धालु कथा में उपस्थित रहे।

This News is Updated by Sanjay Joshi
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।