महिलाओं ने हस्तनिर्मित उत्पादों का लाइव डेमो दिखाया

0
9

जोधपुर| राजीविका और रणबंका बालाजी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अणवाणा गांव में महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा पौधरोपण व महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके रणबंका ट्रस्ट की निदेशक श्वेता राठौड़, जन्मेजयसिंह, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमानसिंह खांगटा, विकास अधिकारी बबलीराम, राजीविका जिलाधिकारी दयाशंकर माथुर, जिला प्रबंधक ओमप्रकाश विश्नोई, रूपाराम, भगवानसिंह राजपुरोहित, निकिता धूत, विकास वैष्णव सहित ग्रामीण क्षेत्र की 300 महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान रैली निकाल आमजन को प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला के दौरान महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों का लाइव डेमो, जिनमें बाजरे के उत्पाद, सर्फ, साबून, जैविक खाद, परंपरागत मसाले इत्यादि की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका निदेशक श्वेता राठौड़ ने अवलोकन किया। साथ ही महिलाओं व लघु व गृह उद्योग से आजीविका संवर्धन के लिए महिलाओं से संवाद किया। सरपंच भंवरी देवी ने आभार जताया।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।