मुख्यमंत्री ने की इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री ने की इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की शुरुआत Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
12

मुख्यमंत्री ने की इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की शुरुआत

  • इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना शुभारंभ
  • चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्टफोन वितरण आरंभ
  • जोधपुर कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ जिलास्तरीय कार्यक्रम

जोधपुर,मुख्यमंत्री ने की इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की शुरुआत। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को बिड़ला सभागार में ‘इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना’ का शुभारम्भ किया और मुख्यमंत्री चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्टफोन व इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ सिम का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने ‘ए डिजिटल सखी बुक’लॉन्च की और राज्य स्तरीय समारोह को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी किया।

इसे भी पढ़ें- सूर्यनगरी की सड़कों पर आवारा पशुओं का जमघट

जोधपुर कलेक्ट्रेट हॉल में हुआ मुख्य कार्यक्रम
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी,महापौर (उत्तर) कुन्ती देवड़ा, उप महापौर अब्दुल करीम जानी,जसवंत सिंह कच्छवाहा,नरेश जोशी, सलीम खान, संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा,नगर निगम आयुक्त (उत्तर एवं दक्षिण) अतुल प्रकाश एवं उत्सव कौशल,सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक एमएल पुरोहित एवं उप निदेशक महेंद्र चौधरी सहित जनप्रतिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here