राजीव गांधी शहरी व ग्रामीण ओलंपिक खेलों का समापन कार्यक्रम आयोजित

0
17

 

*

मेडल पाकर खिले खिलाड़ियों के चेहरे

जोधपुर, 10अगस्त/राजीव गांधी शहरी व ग्रामीण ओलंपिक खेलों का जिले भर में आज समारोह पूर्वक समापन हुआ। प्रत्येक क्लस्टर व ग्राम पंचायत स्तर पर सभी विजेता टीमों को स्वर्ण पदक व प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया गया । शहरी क्षेत्र में प्रत्येक क्लस्टर में 128 स्वर्ण पदक व ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायत में 133 स्वर्ण पदक व प्रणाम पत्रों का वितरण किया गया ।

शारीरिक शिक्षक श्री हापु़राम चौधरी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ओलंपिक खेलों का आयोजन 17 अगस्त से 22 अगस्त तक होगा । जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत की विजेता टीम ब्लॉक स्तर पर खेलेगी। शहरी प्रभारी श्री मूल सिंह चौहान ने बताया शहरी क्षेत्र के जिला स्तरीय राजीव गांधी ओलंपिक खेलों का आयोजन 1 सितंबर होना तय है । जिसमें जोधपुर निगम के 16 क्लस्टर व पांच नगर पालिका क्षेत्र के क्लस्टर को मिलाकर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा । ब्लॉक स्तर से विजेता टीम में ही जिला स्तर पर भाग लेगी और जिला स्तर पर विजेता टीमों को राज्य स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।