हेड़ा संगठन का दो दिवसीय सावन स्नेह मिलन 19 से हेड़ा संगठन का दो दिवसीय सावन स्नेह मिलन 19 से Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11

हेड़ा संगठन का दो दिवसीय सावन स्नेह मिलन 19 से

विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समितियां गठित

जोधपुर,अखिल भारतीय हेडा संगठन (राजस्थान) का दो दिवसीय सावन स्नेह मिलन 19 अगस्त से पुष्कर में मनाया जाएगा।धर्म की नगरी तीर्थराज पुष्कर में अखिल भारतीय महेश्वरी सेवा सदन के प्रांगण में हरियाली तीज पर 19 अगस्त से प्रारंभ होकर 20 अगस्त तक देश की केंद्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश के समस्त हेड़ा बंधुओं,मातृशक्ति के बीच बड़े धूमधाम से सावन स्नेह-मिलन मनाया जाएगा। इसकी विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समाज के सेवाभावी बंधुओं की समितियां बनाई गई हैं। इस हेतु जोन स्तर पर महोत्सव को प्रदेश के हेड़ा बंधुओं का परिचयात्मक मेल मिलाप एवं सामाजिक समरस्ता बनाए रखने हेतु आने वाले बंधुओं का ढोल नगाड़ों के साथ हार्दिक स्वागत करते हुए कार्यक्रम का पंजीकरण प्रकिया,लकी ड्रॉ,कूपन एवं आकर्षण गिफ्ट वितरण से शुभारंभ किया जाएगा। प्रदेश के हेड़ा बाहुल्य जिले भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़,नागौर,पाली अजमेर, उदयपुर,जालौर आदि से हेड़ा बंधुओं के आने की सूचना निरंतर प्राप्त हो रही है।

इसे भी पढ़िए- जल्द होगा पत्रकारों के भूखंड मामले का निस्तारण-जेडीए चेयरमैन

यह होंगे दो दिवसीय कार्यक्रम
अखिल भारतीय हेड़ा संगठन राजस्थान के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद हेड़ा ने बताया कि देश के हेड़ा संगठन का केंद्रीय कार्यकारिणी, ट्रस्टी एवं मातृशक्ति का प्रथम दिवस सदन परिसर पर विचार-विमर्श हेतु (नडियाद) गुजरात के प्रहलाद राय हेड़ा की अध्यक्षता एवं नई दिल्ली के डॉक्टर जीएल हेड़ा के संचालन में मीटिंग भी रखी गई है जिसमें महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात राजस्थान इत्यादि से हेड़ा बंधु भाग लेंगे। अखिल भारतीय हेडा संगठन राजस्थान के सचिव केएम हेड़ा ने बताया कि सांध्यकालीन सत्र में सावन के गीत एवं भजनों का साजबाज सहित अंकित पंचोली एंड पार्टी जहाजपुर भीलवाड़ा के कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया है। अंतिम दिन प्रदेश के प्रतिभाशाली योग्यताधारी समाज को गौरव प्रदान करने वाले बंधुओं का सम्मान,80 वर्ष से अधिक उम्र के वयोवृद्ध,75 वर्ष से अधिक उम्र के युगल दंपतियों के अभिनंदन एवं प्रदेश के भामाशाह का सम्मान करते हुए समाज के उत्थान पर सकारात्मक चर्चा भी की जाएगी।इस अवसर पर मारवाड़ क्षेत्र के विधायक महेश कुमार,अखिलभारतीय महेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के अध्यक्ष राम कुमार भूतड़ा एवं महामंत्री रमेश कुमार छापरवाल को भी विशिष्ट अतिथियों के रूप में आमंत्रित किया गया है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here