साथ बैठकर खाना खाया दोस्त का क्रेडिट कार्ड लेकर 10.95 लाख की धोखाधड़ी साथ बैठकर खाना खाया दोस्त का क्रेडिट कार्ड लेकर 10.95 लाख की धोखाधड़ी Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11
went-to-the-factory-for-a-while-the-thief-stole-the-pickup

साथ बैठकर खाना खाया दोस्त का क्रेडिट कार्ड लेकर 10.95 लाख की धोखाधड़ी

  • मांगने पर अब मना कर दिया
  • पीड़ित पहुंचा थाने

जोधपुर,साथ बैठकर खाना खाया दोस्त का क्रेडिट कार्ड लेकर 10.95 लाख की धोखाधड़ी। शहर के पाल स्थित डीपीएस सर्किल पर एक ढाबे पर दोस्त के साथ खाना खाने के बाद उसे अपना क्रेडिट कार्ड विश्वास मेें आकर दे दिया। मगर शातिर दोस्त ने कार्ड का दुरूपयोग कर कार्ड की पहले लिमिट बढ़ा दी फिर 10.95 लाख की धोखाधड़ी कर हड़प लिए। पीडि़त ने अब तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। घटना में बोरानाडा पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़िए- अकादमी पहली बार करेगी कथक महोत्सव

रामनगर बाड़मेर निवासी चैनाराम चौधरी पुत्र जालाराम चौधरी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपने दोस्त जालोर के सायला निवासी कल्पेश कुमार के साथ कुछ दिनों पहले पाल डीपीएस सर्किल के पास में एक ढाबे पर रात को खाना खा रहा था। खाना खाने के बाद कल्पेश ने कहा कि यदि वह अपना क्रेडिट कार्ड उसे दे दे तो वह उसका भुगतान कर देगा,बैंक द्वारा लगाए जाने वाले चार्ज को भर देगा। इस पर विश्वास करते हुए चैनाराम ने कल्पेश का अपना क्रेडिट कार्ड दे दिया। मगर कल्पेश ने अपने दो दोस्ता मुकेश दर्जी एवं प्रवीण के साथ मिलकर उसके कार्ड की लिमिट पांच लाख से बढ़ाकर दस लाख कर डाली। बाद में उसके क्रेडिट कार्ड से 10.95 लाख उठा लिए। इसका पता परिवादी को लगा तो उसने कल्पेश से एतराज जताया। बाद में कल्पेश ने कह दिया कि वह रुपए नहीं लौटाएगा। साथ ही उसने क्रेडिट कार्ड भी लौटाने से इंकार कर दिया। कार्ड एयू बैंक से जारी हो रखा था। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here