जल्द होगा पत्रकारों के भूखंड मामले का निस्तारण-जेडीए चेयरमैन जल्द होगा पत्रकारों के भूखंड मामले का निस्तारण-जेडीए चेयरमैन Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9

जल्द होगा पत्रकारों के भूखंड मामले का निस्तारण-जेडीए चेयरमैन

  • स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर पत्रकारों के सम्मान की परंपरा फिर से शुरू करने के लिए मारवाड़ प्रेस क्लब की टीम में दिया ज्ञापन
  • जिला कलेक्टर से भी पत्रकारों ने मिलकर किया परंपरा को पुन शुरू करने का आग्रह

जोधपुर,जल्द होगा पत्रकारों के भूखंड मामले का निस्तारण-जेडीए चेयरमैन। जोधपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और जोधपुर के संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने विश्वास व्यक्त किया है कि

जोधपुर विकास प्राधिकरण में पत्रकारों के भूखंड देने के लंबित चल रहे मामले को शीघ्र ही निस्तारित कर नियमानुसार पत्रकारों को भूखंड दिए जाएंगे। फिलहाल इस पूरे मामले की फाइल जयपुर गई हुई है जहां महत्वपूर्ण निर्णय के बाद इस संबंध में ठोस कार्यवाही प्रस्तावित है।

यह जानकारी जोधपुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन बीएल मेहरा ने मारवाड़ प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल को उस वक्त दी,जब मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ और सचिव इम्तियाज अहमद के नेतृत्व में पत्रकारों ने 15 अगस्त और 26 जनवरी को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित की जाने वाली प्रतिभाओं में पत्रकारों को भी शामिल किए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया। मारवाड़ प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव मनोज गिरी ने बताया कि राजस्थान के अन्य जिलों की तरह जोधपुर में भी कुछ साल पहले तक 15 अगस्त और 26 जनवरी के जिला स्तरीय समारोह में मीडिया कर्मियों को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित करने की परंपरा थी,जो बंद कर पत्रकारों को इससे वंचित रखा जा रहा है। लिहाजा जोधपुर के जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता और संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा को मारवाड़ प्रेस क्लब की ओर से ज्ञापन देकर इस परंपरा को पुनः शुरू करने की मांग की गई।

यह भी पढ़िए- फार्म हाउस पर रखी डेढ़ लाख की दवाइयां और स्क्रेप चोरी

इस दौरान पत्रकारों ने जोधपुर विकास प्राधिकरण में कई वर्षों से लंबित चल रहे 489 पत्रकारों के भूखंड आवंटन संबंधी मामले को लेकर त्वरित कार्रवाई करने के लिए आग्रह किया। जोधपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बीएल मेहरा ने विश्वास व्यक्त किया है कि पिछले दिनों मारवाड़ प्रेस क्लब द्वारा इस संबंध में दिए गए ज्ञापन के बाद आयोजित की गई जोधपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक में इस विषय को एजेंडे में शामिल किया गया था और जेडीए के अधिकारियों ने बताया कि अंतिम निर्णय के लिए फाइल जयपुर गई हुई है। बहुत जल्द इस संबंध में कोई ठोस नतीजा निकलेगा और लंबित चल रहे इस मामले को निस्तारित किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में मारवाड़ प्रेस क्लब की एग्जीक्यूटिव बॉडी के सदस्य ललित परिहार,माधव सिंह, जितेंद्र दवे,मारवाड़ प्रेस क्लब के जोधपुर शहर अध्यक्ष आरएस थापा, पत्रकार सुभाष सिंह चौहान,नावेद खान,प्रदीप सोनी,मोहमद आमीन,बबलू खान,अफरोज पठान, मुमताज अली,पारस शर्मा, लक्ष्मण मोतीवाल,मनोहर सिंह, प्रदीप दवे,नवीन दत्त,चेतन चौहान, आसिफ खान,तस्लीम अहमद,मोहमद आशिक,मोहमद असरफ, मोहमद इकबाल और शंकर लाल मौजूद थे।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here