32 कमरों का बहुमंजिला भवन भरभरा कर धराशाई 32 कमरों का बहुमंजिला भवन भरभरा कर धराशाई Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
10

32 कमरों का बहुमंजिला भवन भरभरा कर धराशाई

  • उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-रामपुर केदारनाथ नेशनल हाइवे की घटना
  • कोई जनहानि नही हुई
  • खतरे को देखते हुए भवन को पहले ही खाली करवा दिया था
  • लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी चट्टान पर आई दरारें
  • केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 21 सड़कें बाधित हैं

रुद्रप्रयाग,उत्तराखंड के केदार घाटी में लगातार हो रही बारिश से आपदाएं बढ़ती जा रही हैं। रोज कहीं न कहीं भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा दिल दहलाने वाली घटना मंगलवार सुबह रुद्रप्रयाग- गौरीकुंड केदारनाथ नेशनल हाईवे पर स्यालसू रामपुर में घटी।

यहां पर लगातार हो रही बारिश में पत्थर के चट्टान पर बना एक 32 कमरों का बहुमंजिला भवन भरभरा कर धूल धूसरित हो गया। इसमें किसी जानमाल के नुकसान का समाचार नही है। बताया गया कि केदारघाटी में लगातार हो रही बारिश से मंगलवार सुबह तक केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 21 सड़कें बाधित हुई हैं।

पढ़ें पूरी खबर- फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 15 करोड़ का इसबगोल जलकर खाक

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग- गौरीकुंड नेशनल हाईवे स्थित स्यालसू रामपुर में लगातार हो रही बारिश का पानी चट्टान में रिशरह था,जिससे चट्टान के पत्थर धीरे-धीरे खिसक रहे थे।

 

इसी चट्टान पर बनी यह 32 कमरों की बहुमंजिल इमारत भरभरा कर गिर गई। इसमें कोई जनहानि नही हुई। बताया गया कि चट्टान में रिश रहे वर्षा के पानी से दरारें आ गई थी।सम्भावित खतरे को देखते हुए भवन के धराशाई होने से पहले ही इसे खाली करवा दिया गया था।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here