विधायक पंवार ने किया रामस्वरूप गणेशी देवी चिल्का राबाउमावि में कमरों का लोकार्पण विधायक पंवार ने किया रामस्वरूप गणेशी देवी चिल्का राबाउमावि में कमरों का लोकार्पण Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
14

विधायक पंवार ने किया रामस्वरूप गणेशी देवी चिल्का राबाउमावि में कमरों का लोकार्पण

विद्यालय में विधायक निधि से 19 लाख की लागत से दो कमरों का निर्माण किया गया

जोधपुर,विधायक पंवार ने किया रामस्वरूप गणेशी देवी चिल्का राबाउमावि में कमरों का लोकार्पण। शहर विधायक मनीषा पंवार ने रामस्वरूप गणेशी देवी चिल्का राबाउमा विद्यालय शास्त्री नगर में स्थानीय विधायक निधि से 19 लाख रुपए की राशि से निर्मित दो कमरों का निर्माण कार्यकारी एजेन्सी समसा के माध्यम से किये गये कार्यों का सोमवार को लोकार्पण किया।विधायक पंवार ने बताया कि अभिभावकों एवं अध्यापकों द्वारा लम्बे समय से विद्यालय में कमरों की मांग की जा रही थी। जिससे भविष्य में विद्यालय में छात्रों हेतु सुविधाजनक परिसर की सुविधा उपलब्ध होगी।
यह भी पढ़ें- भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान में मनाया हथकरघा दिवस
इस अवसर पर विधायक मनीषा पंवार ने राजस्थान सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया व बालिका शिक्षा में अग्रणी स्थानीय विद्यालय के लिए हर मुमकिन प्रयास करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक प्रेमचन्द सांखला,संचालन भावेश मुण्डेल (प्रधानाचार्य) ने किया। प्रधानाचार्य वीणा पुरोहित एवं अभिभवकों द्वारा विधायक पंवार का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश चन्द्र जोशी,नेता प्रतिपक्ष गणपत सिंह चौहान,जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) इंसाफ खां जई,सीबीईओ सज्जाद हुसैन,प्रधानाचार्य वीणा पुरोहित आदि उपस्थित थे।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल करें http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here