सावन के पांचवें सोमवार शिवालयों में गूंजा हरहर महादेव सावन के पांचवें सोमवार शिवालयों में गूंजा हरहर महादेव Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
18

सावन के पांचवें सोमवार शिवालयों में गूंजा हरहर महादेव

3200 किलो वजनी शिवलिंग का अभिषेक

जोधपुर,सावन के पांचवें सोमवार शिवालयों में गूंजा हरहर महादेव।
शहर में अधिकमास में चल रहे दो श्रावणी पर्व पर आज पांचवें सोमवार को शिवालयों में हरहर महादेव की गूंज सुनाई दी। मंदिरों में सुबह से ही भक्तजन उमड़ते रहे। पंचामृत के साथ कई तरह से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। आज 32 सौ किलो वजनी शिवलिंक का भी अभिषेक किया गया। कई यजमान पंडितों ने मंत्रोच्चाण के साथ भगवान शिव को दूध दही की धाराओं से नहला दिया। इसके अलावा शहर के कई शिवालयों में महादेव के जैकारे गूंजते रहे। कई लोगों ने आज सावन के पांचवें सोमवार पर व्रतोपवास रखा। महिलाओं और युवतियां की शिवमंदिर में खासी भीड़ देखी गई। इस बार सावन दो माह तक है और आठ सोमवार तक शिवालयों में सावन का उत्सव जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय भू-धरोहर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कायलाना तखतसागर की पहाडिय़ों के मध्य स्थित करीब 4 हजार साल पुराने प्राचीन भीमेश्वर महादेव मंदिर (भीम भड़क) में शहर के सबसे बड़े शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए सावन के पांचवें सोमवार को शिवभक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर बड़ा भाखर वन क्षेत्र की पहाडिय़ों के बीच स्थित भीमेश्वर महादेव मंदिर की 25 फीट मोटी और 300 फीट लम्बी चट्टान के नीचे प्रतिष्ठित करीब 3200 किलो वजनी शहर के इस सबसे बड़े शिवलिंग पर सावन के पांचवें सोमवार को सालासर बालाजी सेवा मंडल ग्रुप के लवीन प्रजापत, ललित पंवार,अरूण माथुर,विनोद सयानी,प्रकाश पंवार आदि ने दूध, जल,शहद व पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक किया और अच्छी बारिश व सुख-समृद्धि की कामना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार से अभिषेक किया। सावन के पांचवें सोमवार पर भोर होने के साथ ही दूरदूर से पैदल चलकर शिवभक्त मंदिर की ओर आने लगे। मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने पहले अभिषेक किया और कुछ देर बाद शिवलिंग का फूलों से श्रृंगार कर पूजा अर्चना की।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here