जोधपुर, 7 अगस्त/ जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री हिमांशु गुप्ता ने आदेश जारी राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम अनुसार संबंधित पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र में 20 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
आदेश के तहत पंचायत समिति मण्डोर ग्राम पंचायत सुरपुरा, पंचायत समिति भोपालगढ़ ग्राम पंचायत छापला के सरपंच एवं वार्ड पंच के उपचुनाव के लिए मतदान तिथि रविवार, 20 अगस्त को निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले समस्त विभागों/सस्थाओं/उपक्रमो में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है तथा औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के नियोजक जो मतदान के हकदार है उनकों सवैतनिक अवकाश प्रदान किया गया है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















