
जोधपुर। पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य पर स्मृति शेष कैलाश चंद्र तापड़िया की पावन स्मृति में पाल रोड, रूप नगर स्थित साईं धाम मंदिर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागत कथा का शुभारंभ हुआ।
आयोजक अभिषेक तापड़िया व अभिनंदन तापड़िया ने बताया कि दोपहर 2.15 से शाम 5.15 बजे तक कथा व्यास महंत हनुमानदास महाराज ने विभिन्न प्रसंगों का वर्णन सुनाया तो उपस्थित श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। प्रसंग के दौरान भजनों पर महिलाओं और बच्चों ने नृत्य किया। 9 अगस्त को नंदोत्सव मनाया जाएगा।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















