वुमन एंटरप्रेन्योर्स एग्जिबिशन पिटारा में यंग एंटरप्रेन्योरशिप का दिखा जोश – दैनिक खबरें फटाफट

0
19
वुमन एंटरप्रेन्योर्स एग्जिबिशन
वुमन एंटरप्रेन्योर्स एग्जिबिशन

यशा सिंघल द्वारा बनाए उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

जोधपुर। देश के विभिन्न हिस्सों से आई महिला समूहों द्वारा वुमन एंटरप्रेन्योर्स एग्जिबिशन पिटारा का दो दिवसीय आयोजन होटल रेडिसन में हुआ। राखी व स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए इस एग्जिबिशन का आयोजन किया गया है। जोधपुर की महिलाओ को इस आयोजन का लम्बे समय से इंतजार रहता है जिस कारण इस एग्जिबिशन के शुरू होते ही महिलाओ की भीड़ उमड़ पड़ी।

महिलाएं पुरुषों से कम नहीं

 

वुमन एंटरप्रेन्योर्स एग्जिबिशन की प्रभारी दीप्ती ने बताया कि आज के इस दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में समाज में कदम से कदम मिलाकर चल रही है और महिलाओं द्वारा किए गए इस आयोजन से इस बात को और भी बल मिला है कि आज की महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्होंने बताया की महिलाओ द्वारा यह पिटारा एग्जिबिशन होस्ट की गई है, जिनमे पूरे भारत देश के हर हिस्से से महिलाये अपने उत्पाद लेकर आई है। उन्होंने बताया की इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक प्रीति ने कहा कि समाज की महिलाएं अपने बनाए उत्पाद प्रदर्शित कर रही हैं साथ ही लोकल फॉर वोकल और मेक इन इंडिया का सपना भी साकार कर रही हैं।

जूट के कैरी बेग तैयार

 

वुमन एंटरप्रेन्योर्स एग्जिबिशन पिटारा में हिस्सा लेने आई सबसे यंग एंटरप्रेन्योर यशा सिंघल ने बताया की हमने जूट के कैरी बेग बनाये हे जो पूरी तरह से मेक इन इण्डिया व लोकल फॉर वोकल ही है उन्होंने कहा की गर्मी की छुट्टियों में इस कार्य को शुरू किया था अब तक मेरी यह दूसरी एग्जिबिशन है जिसमे में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने बताया की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने के लिए कुछ कार्य करना समय की मांग हे। महिला उद्यमियों के उत्पादों को प्रदर्शित और प्रोत्साहित करने वाली इस प्रदर्शनी को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : भारतीय पर्यटकों के लिए सिंगापुर बोर्ड की खास पेशकश

पिछला लेखलंदन में लहरिया की लहर : राजस्थान की बेटियों ने लहराया लहरिया और बंधनी का परचम

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here