मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत होंगे विभिन्न आयोजन मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत होंगे विभिन्न आयोजन Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
38
various-events-will-be-organized-under-meri-mati-mera-desh-program

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत होंगे विभिन्न आयोजन

  • 9 अगस्त को ग्राम स्तरीय तथा 11 अगस्त को ग्राम पंचायत पर होंगे कार्यक्रम
  • पंच प्राण शपथ,वसुधा वंदन,वीरों का वंदन,ध्वजारोहण,राष्ट्रगान-ग्राम पंचायत और ब्लॉक पर शिला- फलकम पर अंकित होंगे वीरों के नाम
  • हर स्तर पर 75 स्थानीय पौधों से तैयार होगी अमृत वाटिका

जोधपुर,मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत होंगे विभिन्न आयोजन। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के समापन कार्यक्रम के रूप में मनाए जा रहे ‘‘मेरी माटी,मेरा देश’’अभियान के अन्तर्गत प्रदेश भर के सभी गांवों में 9 अगस्त से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अन्तर्गत 9 अगस्त को गांवों में,11 अगस्त को ग्राम पंचायतों में तथा 15 अगस्त को सभी ब्लॉक्स में ब्लॉक स्तरीय विविध आयोजन होंगे।

ये भी पढ़ें- राउमा विद्यालय सिनली में ग्रामीण ओलंपिक खेल का आगाज

अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक (महात्मा गांधी नरेगा)अभिषेक सुराणा ने बताया कि ‘‘मेरी माटी,मेरा देश’’ कार्यक्रमों की श्रृंखला में सभी गांवों में 9 अगस्त को पंच प्राण शपथ के रूप में मुट्ठी भर माटी की शपथ,वसुधा वंदन के रूप में अमृत सरावरों एवं जलाशयों के पास 75 देशज पौधों का रोपण कर अमृत वाटिका का निर्माण, वीरों के वंदन के रूप में स्थानीय रीति-रिवाज के अनुसार स्वतंत्रता सेनानियों,वीरांगनाओं एवं उनके परिवार,केन्द्रीय या राज्य सशस्त्र सीमा बल,पुलिस का वंदन एवं सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान होगा।

सुराणा ने बताया कि ग्राम पंचायत पर भी ये सभी आयोजन 11 अगस्त को एवं पंचायत समिति स्तर पर 15 अगस्त को होगे। ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति पर अमृत सरोवर या जलाशय के पास ही एक शिला पट्टिका ‘‘शिला फलकम्’’ पर वीरों के नामों का निर्धारित प्रारूप में अंकन कर वीरों को नमन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- दो भाईयों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज

उन्होंने बताया कि हर ग्राम से अमृत वाटिका की एक कलश माटी ग्राम पंचायत तक लायी जाएगी। यहां तैयार अमृत वाटिका से एक कलश तैयार कर पंचायत स्तर तक लाया जाएगा। पंचायत समिति स्तर पर ग्राम पंचायतों से लाई गई माटी से तैयार अमृत वाटिका से देशज या स्थानीय पौधा रोपकर एक कलश तैयार किया जाएगा। पंचायत समिति से स्वयंसेवकों या जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधा लगे इस मिट्टी के कलश को नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए ले जाया जाएगा।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here