राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का आगाज राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का आगाज Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का आगाज

खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल

जोधपुर,राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का आगाज।
प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण ओलंपिक की रिकार्ड सफलता के बाद अब राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के साथ अब पहली बार राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताएं प्रदेश भर में शनिवार को शुरू हुई।जोधपुर शहर के विभिन्न खेल मैदानों के साथ ही जिले भर के ग्रामीण अंचलों में खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल रहा।खेल मैदानों में विभिन्न खेलकूद प्रतिस्पर्धाएं हुई।

ये भी पढ़ें- चौपहिया वाहन चोर गिरफ्तार,चोरी की पिकअप बरामद

जोधपुर शहर में राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलकूद का मुख्य समारोह मण्डोर के अमृतलाल गहलोत स्टेडियम में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी एवं शहर विधायक मनीषा पंवार ने खिलाड़ियों की परेड की सलामी ली और खेलों के महाकुंभ का आगाज कबड्डी के खेल से किया। इस अवसर पर विधायक पंवार ने स्वयं कबड्डी खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उद्घाटन समारोह में स्कूली छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। नगर निगम उत्तर के आयुक्त अतुल प्रकाश एवं दक्षिण के आयुक्त उत्सव कौशल ने बताया कि दोनों नगर निगमों से संयुक्त रूप से राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों में लगभग 18 हजार खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं के लिए पंजीयन करवाया है। खेलों के आयोजन के लिए कुल 16 क्लस्टर बनाए गए हैं, जिनमें नगर निगम दक्षिण क्षेत्र के 10 हजार 237 एवं नगर निगम उत्तर क्षेत्र के 8 हजार 705 खिलाड़ी भाग लेंगे।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

उन्होंने बताया कि इन स्पर्धाओं में पूरे जोधपुर शहरी क्षेत्र निगम उत्तर एवं दक्षिण के 8-8 के अतिरिक्त बालेसर, फलौदी,बिलाड़ा,पीपाड़ व भोपालगढ़ को शामिल किया गया है। जोधपुर शहरी क्षेत्र प्रभारी मूल सिंह चौहान के अनुसार यह आयोजन शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान,उम्मेद स्टेडियम, एमबीएम यूनिवर्सिटी,चौपासनी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल,जेएनवीयू ओल्ड कैंपस,पॉलीटेक्निक कॉलेज, मेडिकल कॉलेज,सोमानी कॉलेज, आदर्श विद्या मंदिर प्रताप नगर, राउमावि कालीबेरी,अमृतलाल स्टेडियम चैनपुरा,राजकीय बालिका उमावि महामंदिर और राउमावि डीगाड़ी के खेल मैदानों में होंगे।

ये भी पढ़ें- दो भाईयों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक में कबड्डी,खोखो,वॉलीबॉल,फुटबॉल, बास्केटबॉल,टेबल टेनिस,क्रिकेट एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।अमृतलाल गहलोत स्टेडियम चैनपुरा मण्डोर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के साथ ही शहर में विभिन्न स्थानों पर क्लस्टर स्तरीय राजीव गांधी शहरी ओलंपिक की विभिन्न खेल स्पर्धाओं का भी शुभारंभ हुआ। शुभारंभ समारोह में सलीम खान,नरेश जोशी,जसवंत सिंह कच्छवाहा,संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, खेल विशेषज्ञ,शारीरिक शिक्षक, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी शहरवासी उपस्थित थे।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here