प्रसूता की मौत पर कई मांगों पर सहमति के बाद उठाया धरना प्रसूता की मौत पर कई मांगों पर सहमति के बाद उठाया धरना Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
14
protest-raised-after-agreeing-on-many-demands-on-the-death-of-the-pregnant-woman

प्रसूता की मौत पर कई मांगों पर सहमति के बाद उठाया धरना

  • आवासन मंडल अतिक्रमण मामला
  • शव का भी पोस्टमार्टम

जोधपुर,प्रसूता की मौत पर कई मांगों पर सहमति के बाद उठाया धरना।
शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड मारवाड़ अपार्टमेंट के सामने सेक्टर 14 में गुरुवार को आवासन मंडल की अतिक्रमित जमीन का विवाद शुक्रवार दोपहर को सुलझ गया। जन प्रतिनिधियों के साथ प्रशासन के अधिकारी की वार्ता हुई और कई मांगों पर सहमति बन गई। संदिग्ध हालात में गुरुवार को हुई प्रसुता की मौत को लेकर दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया भी एमडीएम अस्पताल में शुरू हो गई। घटना में मर्ग दर्ज किया गया है। मौत के कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगा।

ये भी पढ़ें- मंडोर कृषि मंडी व्यापारी पर हमला कर सात लाख की लूट

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि कुछ मांगों पर सहमति बनी है। परिवार के सदस्य को संविदा नौकरी के साथ ही चिरंजीवी योजना के तहत दस लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा बच्चों की निःशुल्क शिक्षा पर सहमति बनी। जेडीए की तरफ से 4 लाख रुपए का आश्वसन दिया गया है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here