भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का जन भागीदारी संवेदीकरण कार्यक्रम 7 को भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का जन भागीदारी संवेदीकरण कार्यक्रम 7 को Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
10

भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का जन भागीदारी संवेदीकरण कार्यक्रम 7 को

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत होगा एक दिवसीय आयोजन

जोधपुर,भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का जन भागीदारी संवेदीकरण कार्यक्रम 7 को। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण(जीएसआई), पश्चिमी क्षेत्र जयपुर द्वारा 7 अगस्त को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत जोधपुर के मेहरानगढ़ में एक दिवसीय जन भागीदारी संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण पश्चिम क्षेत्र जयपुर के निदेशक डॉ.राजीव राही ने शनिवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण भारत सरकार के खान मंत्रालय के अंतर्गत आता है,जो देश में भू-विरासत स्थलों/राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक स्मारकों की पहचान और सुरक्षा की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जीएसआई,पश्चिमी क्षेत्र जयपुर द्वारा “मालाणी आग्नेय सुइट भारतीय उपमहाद्वीप के प्रीकेम्ब्रियन युग की अंतिम अम्लीय ज्वालामुखीय घटना स्थल” की भू-पर्यटन संभावनाओं के साथ इसके उत्पति के कारणों को साझा करेंगे। उन्होंने बताया कि जोधपुर का मेहरानगढ़ क्षेत्र भारत का एक मात्र स्थान है जहाँ जीएसआई ने दो भू-विरासत स्थलों को चिन्हित किया है। अर्थात भूवैज्ञानिक रूप से मालाणी आग्नेय सुइट जोधपुर में दो भू-विरासत स्थलों को समेटे हुए है।

इसे भी पढ़िए- कैबिनेट बैठक में नए जिलों के सीमांकन को दिया अंतिम रूप

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मालाणी आग्नेय सुइट के महत्व एवं इसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में भी स्थानीय निवासियों को जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में भूविज्ञान विषय के बारे में जानकारी दी जाएगी और इस क्ष्रेत्र में कैरीयर से जुड़ी भावी संभावनाओं के बारे में अवगत करवाया जायेगा। कार्यक्रम में विषय से सम्बंधित पोस्टर, पैम्पलेट,ब्रोशर आदि प्रदर्शित किये जायेंगे। जया लाल,अपर महानिदेशक एवं विभागाध्यक्ष,भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण,पश्चिमी क्षेत्र,जयपुर द्वारा जोधपुर किले के पास मालाणी आग्नेय सुइट भू-विरासत स्थल पर एक सूचना पट्ट का भी उद्घाटन किया जाएगा। जिस पर भू-विरासत स्थल के बारे में जानकारी अंकित रहेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल में जन भागीदारी रैली का भी आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय निवासियों,भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण,पश्चिमी क्षेत्र, जयपुर के अधिकारियों,अन्य सरकारी विभागों के अधिकारियों तथा स्थानीय समाज सेवीयों के सहयोग से संपन्न किया जायेगा। पत्रकार वार्ता में डॉ राजीव राही,निदेशक भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण पश्चिमी क्षेत्र जयपुर ने 7 अगस्त 2023 को होने वाले जनभागीदारी कार्यक्रम के बारे में तकनीकी पहलु साझा किए। देवेन्द्र सिंह,अधीक्षण भूवैज्ञानिक, नरपत सिंह सोलंकी,वरिष्ठ भूवैज्ञानिक,काशिफ इकबाल,वरिष्ठ भूवैज्ञानिक तथा विक्रम सिंह शेखावत वरिष्ठ भूवैज्ञानिक ने इस कार्यक्रम की रुपरेखा तथा जोधपुर में स्थित इन भू-धरोहर स्थलों के भू-पर्यटन क्ष्रेत्र में असीम संभावनाओ के बारे में जानकारी दी।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here