वैष्णोदेवी अमृतसर के लिए विशेष ट्रेन रविवार को वैष्णोदेवी अमृतसर के लिए विशेष ट्रेन रविवार को Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
46

वैष्णोदेवी अमृतसर के लिए विशेष ट्रेन रविवार को

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023

जोधपुर,वैष्णोदेवी अमृतसर के लिए विशेष ट्रेन रविवार को। राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 के अन्तर्गत विशेष रेलगाड़ी भगत की कोठी जोधपुर से वैष्णोदेवी-अमृतसर वाया बीकानेर-हनुमानगढ़ ट्रेन 6 अगस्त को अब परिवर्तित समय दोपहर 3 बजे रवाना होगी। देवस्थान विभाग की आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि गाड़ी में भगत की कोठी स्टेशन से जोधपुर संभाग व ऋषभदेव डिवीजन के डूंगरपुर-बांसवाड़ा एवं उदयपुर व राजसमंद जिलों के कुल 560 यात्री सवार होगें। इन समस्त यात्रियों को भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर प्रातः 11 बजे तक उपस्थित हो है। इस रेलगाड़ी में बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बीकानेर डिवीजन,हनुमानगढ़ डिवीजन के श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ एवं सीकर व नागौर जिले के कुल कुल 225 यात्री सवार होगें। इस तरह इन यात्रियों को बीकानेर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 4 बजे तक रिपोर्ट करना है। ट्रेन में कुल 785 यात्री यात्रा करेगे।

यह भी पढ़िए- पूर्व मंत्री गुढ़ा के सरकारी आवास पर बने गार्ड रूम या रैन बसेरा के सामने दुष्कर्म

इन दोनों रेलवे स्टेशन पर पहुँचने के लिए निर्देशित किया गया है ताकि समस्त प्रक्रिया समय पर पूर्ण किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस रेलगाड़ी में सभी चयनित तीर्थ यात्रियों को व्यक्तिशः दूरभाष एवं संदेश के माध्यम से सूचित किया जा चुका है। यात्री अपने साथ ऑनलाइन भरे गये आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी (मय प्रमाणित चिकित्सीय प्रमाण-पत्र) मूल जनआधार/आधार कार्ड/दो पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा, साथ ही दैनिक उपयोग की सामग्री (आवश्यक औषधियाँ,व्यक्तिगत आवश्यकता के लिए नकदी,कपड़े) लाने होंगे। इस ट्रेन में 6 दिन तक यात्रियों के आवास, भोजन इत्यादि की समस्त व्यवस्थाए देवस्थान विभाग,राजस्थान सरकार द्वारा की जायेगी, यात्रा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here