पति के साथ जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने बैग झपटा पति के साथ जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने बैग झपटा Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
12
thousands-of-electronic-goods-and-medicines-stolen

पति के साथ जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने बैग झपटा

जोधपुर,पति के साथ जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने बैग झपटा। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 12 मेें एक महिला से बैग लिफ्टिंग हो गई। बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए बैग झपट कर ले गए। महिला अपने पति के साथ घर की तरफ जा रही थी। इस बारे में चौहाबो थाने में मामला दिया गया है। बैग छीनने की पूरी वारदात महिला के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इसे भी पढें- पूर्व मंत्री गुढ़ा के सरकारी आवास पर बने गार्ड रूम या रैन बसेरा के सामने दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि रामकिशन दुलानी गुरुवार की सुबह 11.10 बजे पत्नी के साथ स्कूटी पर बैठकर घर आ रहे थे। चौपासनी सेक्टर 12 में पहुंचने पर उनके घर से कुछ कदम पहले ही बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने स्कूटी के पीछे की सीट पर बैठी उनकी पत्नी के हाथ में रखा बैग छीन लिया और भाग निकले। बैग में ढाई हजार रुपए और आईफोन भी था। उन्होंने बताया कि चौपासनी क्षेत्र में आए दिन हो रही बैग छीनने की घटनाओं को लेकर वह खुद सतर्क थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके घर के बाहर की गली में ही उनके साथ इस तरह की वारदात हो जाएगी। चोरी की ये पूरी वारदात उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जिसमें दो युवक महिला के हाथ से बैग छीन कर भागते नजर आ रहे हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर तलाश में जुटी है।

दूदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल किजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here