जोधपुर सहित कई शहरों में होंगे बड़े नाट्य समारोह जोधपुर सहित कई शहरों में होंगे बड़े नाट्य समारोह Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
20

जोधपुर सहित कई शहरों में होंगे बड़े नाट्य समारोह

 सभी नाट्य समारोह के लिए नाटको का चयन

जोधपुर,जोधपुर सहित कई शहरों में होंगे बड़े नाट्य समारोह। संगीत नाटक अकादमी की नाटक चयन समिति की बैठक गुरुवार को अकादमी कार्यालय जोधपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में राजस्थान संगीत नाटक अकादमी,जोधपुर के वर्तमान सत्र में आयोजित होने वाले विभिन्न नाट्य समारोह के लिए राज्य भर से प्राप्त आवेदनों पर चयन समिति द्वारा विचार विमर्श कर नाटकों का चयन किया गया। ओम शिवपुरी स्मृति नाट्य समारोह,राजस्थानी नाट्य समारोह, युवा नाट्य समारोह व एस वासुदेव स्मृति नाट्य समारोह आदि के आयोजन स्थल एवं मंचन तिथियों का भी निर्धारण किया गया।

यह भी पढ़ें- ज्वैलर को पिस्टल दिखाकर अपहरण व लूट का एक आरोपी गिरफ्तार

अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश मालू ने बताया कि 18 से 20 अगस्त तक अजमेर में राजस्थानी नाट्य समारोह आयोजित किया जायेगा। समारोह के लिए नाटक “गउ रो दान” निर्देशक सरताज नारायण माथुर जयपुर, नाटक ‘आस” निर्देशक कपिल शर्मा जयपुर व दिलीप सिंह भाटी बीकानेर का नाटक “बोल म्हारी मछली इतो पाणी” का चयन किया गया। अजमेर में उक्त नाट्य समारोह अकादमी सदस्य योबी जार्ज के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। मालू ने बताया कि युवा नाट्य समरोह 6 से 9 सितम्बर तक कोटा में आयोजित किया जायेगा। समारोह के लिए नाटक “भगवदज्जुकम’ निर्देशक अभिषेक तिवारी कोटा,”पूर्णता की प्यास”निर्देशक रवि ओझा भीलवाड़ा, ‘कैचुली’ निर्देशक शुभम आमेटा उदयपुर व “पार्क” निर्देशक अमित पारीक बीकानेर का चयन किया गया।

पढ़ें पूरी कहानी- कलक्टर ने बनाड़ के जल भराव सड़क मार्ग का किया निरीक्षण

अकादमी सचिव लक्ष्मीनारायण बैरवा ने बताया कि अकादमी का प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय “ओम शिवपुरी स्मृति नाट्य समारोह”16 से 21 अक्टूबर को जोधपुर में आयोजित किया जायेगा। समारोह में जयपुर के दौलत वैध का नाटक बेहद नफरतों के दिनों में,अभिषेक मुदगल का नाटक नर वैदेही,कविराज लईक का नाटक अभिशप्त, स्वाति व्यास जोधपुर का नाटक प्यार का ड्रामा,रणधीर कुमार पटना का नाटक मिराज व मुम्बई के फरीद अहमद का नाटक चन्दु की चाची का प्रदर्शन किया जायेगा। बैरवा ने बताया कि जनवरी के अंतिम सप्ताह मे एस.वासुदेव स्मृति नाट्य समारोह जयपुर में आयोजित किया जायेगा। समारोह में महाकवि कालिदास दिलीप भट्ट के निर्देशन, गुरमिन्दर सिंह पुरी का नाटक जामुन का पेड, चांदनी रात का एक दुखान्त निर्देशक राजीव मिश्रा व विपिन पुरोहित के निर्देशन मे खबसूरत बहु का मंचन किया जायेगा। बिनाका की अध्यक्षता मे हुई बैठक में अकादमी के कोषाध्यक्ष रमेश भाटी,अकादमी सदस्य शब्बीर हुसैन,पदेन सदस्य लक्ष्मी नारायण बैरवा,नाट्य प्रभारी अरूण सिंह चारण सहित मुंबई से मनोहर तैली व बीकानेर से विपिन पुरोहित ऑन लाइन उपस्थित थे।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here