ज्वैलर को पिस्टल दिखाकर अपहरण व लूट का एक आरोपी गिरफ्तार ज्वैलर को पिस्टल दिखाकर अपहरण व लूट का एक आरोपी गिरफ्तार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15
one-accused-of-kidnapping-and-robbery-arrested-by-showing-pistol-to-jeweler

ज्वैलर को पिस्टल दिखाकर अपहरण व लूट का एक आरोपी गिरफ्तार

  • अन्य की तलाश
  • दो मोबाइल और 80 हजार लूटे थे

जोधपुर,ज्वैलर को पिस्टल दिखाकर अपहरण व लूट का एक आरोपी गिरफ्तार। ओसियां के ज्वैलर का अपहरण कर मारपीट करने और 80 हजार रुपए,मोबाइल लूट के प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। ओसियां तहसील के पंडित की ढाणी में रहने वाले ज्वैलर दिनेश सोनी पुत्र राणुलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 31 जुलाई की रात को एक युवती ने उसे फोन कर बुलाया। तब वह अपनी गाड़ी लेकर पंडित की ढाणी से कोकुण्डा की तरफ निकला। आयहां कोकुण्डा पहुंचने पर पहले से ही एक बिना नंबरी बोलेरो कैंपर अंधेरे में खड़ी नजर आई।

ये भी पढ़ें-कलक्टर ने बनाड़ के जल भराव सड़क मार्ग का किया निरीक्षण

गाड़ी में रामनिवास चोढ़ा,बाबू और तीन अन्य लोग सवार थे। इनके हाथ में पिस्टल थी। इन लोगों ने उससे मारपीट कर पिस्टल दिखाई और सिर पर पिस्टल से वार करने के साथ अपनी बोलेरो कैंपर में डालकर ले गए। रास्ते भर मारपीट की और कापरड़ा-बिनावास रोड पर लेकर गए। जहांं पर उसके दो मोबाइल,80 हजार रुपए लूटने के साथ दो लाख की और डिमांड की। बाद में बदमाशों ने उसे बिनावास रोड पर पटक दिया। वह जैसे तैसे राहगीर की मदद से अपने घर पहुंचा। पीडि़त की तरफ से 1 अगस्त को डांगियावास थाने में अपहरण,लूट का केस दर्ज करवाया गया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अब चोढावास कापरड़ा निवासी राम निवास उर्फ नेनकिया पुत्र भंवराराम जाट को गिरफ्तार किया गया है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here