कलक्टर ने बनाड़ के जल भराव सड़क मार्ग का किया निरीक्षण कलक्टर ने बनाड़ के जल भराव सड़क मार्ग का किया निरीक्षण Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
22

कलक्टर ने बनाड़ के जल भराव सड़क मार्ग का किया निरीक्षण

जोधपुर,कलक्टर ने बनाड़ के जल भराव सड़क मार्ग का किया निरीक्षण। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को शहर के बनाड़ क्षेत्र के कालवी प्याऊ एवं सारण नगर पुलिया के आसपास जल भराव वाले सड़क मार्ग का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों से जल भराव की समस्या से आम जन को निजात दिलाने के निर्देश दिए। उन्होने नगर निगम के अधिकारियों से इस मौसम में जल भराव की स्थिति से बनाड़ रोड के कॉलोनी वासियों को शीघ्र राहत दिलवाने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें- नैक्सा एवरग्रीन के खिलाफ एक और केस दर्ज,पीडि़त ने लगाया 17 लाख ऐंठने का आरोप

नगर निगम क कार्मिक जल भराव वाले सड़क मार्ग पर वर्षा जल की निकासी का कार्य पम्प लगाकर शीघ्र शुरू करेंगे। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के आयुक्त उत्सव कौशल, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र डांगा,नगर निगम उपायुक्त राकेश शर्मा एवं निगम के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here