स्कूल न जाकर सुरपुरा बांध की डिग्गी में नहाने पहुंचे तीन छात्रों की डूबने से मौत स्कूल न जाकर सुरपुरा बांध की डिग्गी में नहाने पहुंचे तीन छात्रों की डूबने से मौत Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
49

स्कूल न जाकर सुरपुरा बांध की डिग्गी में नहाने पहुंचे तीन छात्रों की डूबने से मौत

  • जिला क लेक्टर,डीसीपी पूर्व पहुंचे
  • गोताखोर सिविल डिफेेंस की टीमें पहुंची
  • शव निकाले गए

जोधपुर,स्कूल न जाकर सुरपुरा बांध की डिग्गी में नहाने पहुंचे तीन छात्रों की डूबने से मौत। शहर के निकट सुरपुरा बांध की डिग्गी में नहाने के लिए तीन छात्र आज सुबह स्कूल न जाकर वहां पहुंच गए। पानी में डूबने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर जिला कलेक्टर,डीसीपी पूर्व भी वहां पहुंचे। देर शाम तक तीनों छात्रों के शव पानी से बाहर निकाले जा सके। शवों को पुलिस ने एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया है।

इसे भी पढ़िए-क्रेटा कार में अवैध अफीम के दूध के साथ अधिवक्ता सहित तीन गिरफ्तार

एसीपी मंडोर पीयूष कविया ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि सुरपुरा बांध की डिग्गी में डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई है। इस पर मंडोर पुलिस थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक आदि वहां पहुंचे। मौका स्थल पर दो साइकिलें मिलीं, साथ ही बांध के किनारे जूते, चप्पल,जुराबों के साथ उनके स्कूली बैग पड़े थे। मगर बच्चे नजर नहीं आए।

इस पर गोताखोरों को सूचना देकर बुलाया गया। शाम तक सिविल डिफेंस,एसडीआरएफ और मालवीय बंधुओं की टीमों ने मिलकर तीनों छात्रों के शवों को बाहर निकाला। एसीपी कविया ने बताया कि मृतकों की पहचान कुसुम विहार गणेश होटल के पास महामंदिर निवासी 18 साल के जयसिंह पुत्र मुरलीधर माली,रामेश्वरनगर गुजराबास 16 साल के स्वरूपसिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह एवं माता का थान स्थित राव वाला बेरा मगरापूंजला निवासी गौतम पुत्र लक्षमण माली के रूप में की गई।

तीनों 11वीं के छात्र थे
पुलिस निरीक्षक ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि तीनों छात्र 11वीं कक्षा में पढ़ते थे। यह लोग महात्मा गांधी इंग्लिश मिडियम चैनपुरा में अध्ययनरत थे। बाद में सूचना पर बच्चों के परिजन भी वहां पहुंच गए।

जिला कलेक्टर एवं डीसीपी पूर्व पहुंची
बच्चों के पानी में डूबने की सूचना पर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता,पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ.अमृता दुहन आदि वहां पहुंचे। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश के बाद शवों को एमजीएच की मोर्चरी पर भिजवया। अग्रिम कार्रवाई गुरुवार को की जाएगी।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां  से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here