गोदाम पर शराब के कार्टन छोड़ने के लिए भेजा,वाहन चालक 290 पेटी शराब लेकर चंपत गोदाम पर शराब के कार्टन छोड़ने के लिए भेजा,वाहन चालक 290 पेटी शराब लेकर चंपत Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
16

गोदाम पर शराब के कार्टन छोड़ने के लिए भेजा,वाहन चालक 290 पेटी शराब लेकर चंपत

जोधपुर,गोदाम पर शराब के कार्टन छोड़ने के लिए भेजा,वाहन चालक 290 पेटी शराब लेकर चंपत। शहर में शराब ठेका चलाने वाले एक शख्स के साथ वाहन चालक ने धोखाधड़ी कर ली। उसे शराब के कार्टन के साथ गोदाम पर खाली करने को भेजा था। मगर वह बीच में ही लापता हो गया। गाड़ी में 290 पेटी अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। पीडि़त ने वाहन चालक के भाई से भी संपर्क किया। मगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अब कुड़ी थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करवाया गया है।कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि इस बाबत गोदेरी भोपालगढ़ हाल भवानी नगर निवासी रघुवीर सिंह पुत्र शिवसिंह की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह पार्टनरशिप में गोपालसिंह के साथ काम करता है। इसका शराब ठेका जगदंबा वाइन्स के नाम से महावीर नगर बासनी में है। गोदाम कुड़ी झालामंड एरिया में है।

पढ़ें कौन कौन हुए गिरफ्तार-दस दिवसीय विशेष अभियान में 158 अपराधी गिरफ्तार

उसने 28 जुलाई को कुड़ी से आई अंग्रेजी शराब की 290 पेटियों को बावड़ी जाटावास निवासी लक्ष्मणसिंह के साथ उसकी गाड़ी में भेजी थी और गोदाम पर रखवाना था। मगर उसके बाद से वह गायब हो गया। उसने अपना फोन भी बंद कर डाला। इस पर उसके भाई भोमसिंह से बात की तो वह भी टालमटोल जवाब देने लगा। कुड़ी पुलिस ने शराब खुर्दबुर्द किए जाने पर धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज किया है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here