पहले पत्नी का गला घोंटा फिर बेटी का,बाद पेट्रोल छिडक़ कर लगा दी आग पहले पत्नी का गला घोंटा फिर बेटी का,बाद पेट्रोल छिडक़ कर लगा दी आग Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
30
first-strangled-the-wife-then-the-daughter-then-sprinkled-petrol-and-set-her-on-fire

पहले पत्नी का गला घोंटा फिर बेटी का,बाद पेट्रोल छिडक़ कर लगा दी आग

  • सैन्य क्षेत्र में मां बेटी के संदिग्ध जलने से मौत का मामला
  • मां बेटी के मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम में मर्डर का खुलासा
  • आरोपी सेना नायक गिरफ्तार
  • चार दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया

जोधपुर,पहले पत्नी का गला घोंटा फिर बेटी का,बाद पेट्रोल छिडक़ कर लगा दी आग। शहर के सैन्य क्षेत्र हमीदाबाग में रविवार की अलसुबह संदिग्ध हालात में सैन्य क्वार्टर में मां बेटी की मौत हो गई थी। उनके अधजले शव पलंग पर पड़े हुए थे। आज घटना के तीसरे दिन परिजन के जोधपुर पहुंचने पर शवों का मिलिट्री अस्पताल में मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पहले पत्नी का गला घोंटा गया फिर बेटी का गला घोंट कर मारा। इसके बाद आरोपी सेना नायक ने पेट्रोल छिडक़ कर आग लगा दी थी। फिर खुद आग लगने की जानकारी देने के लिए बाहर आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे चार दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- उधार में सिगरेट नहीं दी,सिर पर मारी बीयर की बोतल

प्रशिक्षु आरपीएस मीनाक्षी लेघा ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल बोर्ड से मां बेटी के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसमें पुष्टि हो गई कि इनकी हत्या गला घोंट कर की गई। उसने पहले अपनी पत्नी का गला घोंटा फिर बेटी का भी गला दबा दिया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

हत्या का कारण आपसी मनमुटाव

प्रशिक्षु मीनाक्षी लेघा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण पति पत्नी में मनमुटाव और अनबन होना पता लगा है। इनके बीच में झगड़े भी होते रहते थे,जिस वजह से वह परेशान हो गया और हत्या जैसा जघन्य काण्ड किया। हत्या का अन्य कारण भी हो सकता है इसका भी पता लगा जा रहा है। पेट्रोल कब और कहां से लाया इस बारे में तफ्तीश की जा रही है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

बच्ची को मारने का मोटिव समझ से परे

फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने अपनी बच्ची को क्यूं मारा। बच्ची को मारने का उसका क्या मोटिव रहा। पुलिस अब मामले मेें गहन जांच कर रही है।

सनद रहे गत रविवार की अलसुबह सेना में जवान व नायक के पद पर पदस्थ रामप्रसाद की पत्नी रूक्मीना उम्र 25 साल और मासूम बेटी रिद्धिमा उम्र 2 साल अधजली हालत में मिले थे। दोनों की मौत हो चुकी थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या कर मां बेटी को जलाने का अंदेशा जताया था। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर सेम्पल इकट्ठे किये थे।डीसीपी पूर्व डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि मंगलवार को मृतका रूकमीना की बड़ी बहन और नायक रामप्रसाद के परिवार के लोग अस्पताल आए। बाद में मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम प्रक्रिया आरंभ की गई।

ये भी पढ़ें- मादक पदार्थ में वांछित 15 हजार के इनामी अभियुक्त को पकड़ा

सूबेदार ने कराया था हत्या का केस 

सूबेदार राजेश कुमार पांडेय ने सैन्यकर्मी नायक पर पत्नी और बेटी को जहर देकर मारने का अंदेशा जताते हुए रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी थी। वक्त घटना उनके पहुंचने और शवों को प्रथम दृष्टया देखने पर प्रतीत हुआ कि मां बेटी के मुंह से झाग निकल रहे थे। ऐसे में मौतों पर संदेह गहराया गया और जहर देकर मारने की आशंका जताई गई थी। जबकि नायक रामप्रसाद ने कूलर में करंट में करंट से शार्ट सर्किट से लगी आग में मौत होना बताया था।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here