गहलोत सरकार के खिलाफ बीजेपी का ‘महाघेराव’,बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तोड़ी बेरिकेटिंग,पुलिस ने किया लाठीचार्ज

0
10

जयपुर : राजस्थान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, चरमराती कानून व्यवस्था और बेरोजगारी के खिलाफ अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बेरिकेटिंग तोड़ दी है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया है।

चुनावी वर्ष में राजस्थान में भाजपा ने जयपुर में बड़ा प्रदर्शन करके यह बता दिया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं में गहलोत सरकार के खिलाफ कितना आक्रोश है । भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब जयपुर में प्रदेश भाजपा मुख्यालय से स्टेच्यू सर्किल तक नजर आया । वहीं दूसरी तरफ अंबेडकर सर्किल पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब नजर आया । भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेद्र राठौड़, और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लाल डायरी समेत किसानों की कर्जमाफी, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार को घेरा ।

इस महाघेराव के लिए शहर भर में झंडे और होर्डिंग्स लगाए गए थे । साथ ही विरोध स्वरूप जगह-जगह लाल डायरियां प्रदर्शित की गईं थी। भाजपा कार्यकर्ताओं के उग्र होने पर पुलिस वालों को लाठीचार्ज भी करना पड़ा । जिससे कई भाजपा कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है । वहीं पुलिस ने बैरिकेट्स लगातर भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी तरह शासन सचिवालय में जाने से रोका ।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here