मादक पदार्थ में वांछित 15 हजार के इनामी अभियुक्त को पकड़ा मादक पदार्थ में वांछित 15 हजार के इनामी अभियुक्त को पकड़ा Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
13

मादक पदार्थ में वांछित 15 हजार के इनामी अभियुक्त को पकड़ा

मंडोर पुलिस और डीएसटी की कार्रवाई

जोधपुर,मादक पदार्थ में वांछित 15 हजार के इनामी अभियुक्त को पकड़ा। कमिश्ररेट की मंडोर पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने मिलकर 15 हजार के इनामी अपराधी को पकड़ा है। जिससे अब पूछताछ की जा रही है। आरोपी पर कमिश्ररेट और ग्रामीण पुलिस की तरफ  से इनाम घोषित हो रखा था। मंडोर थानाधिकारी ईश्वरवंद पारिक ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के एक प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त आरटीओ के पीछे विद्यानगर निवासी जितेंद्र प्रजापत पुत्र भोलाराम को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ माता का थान थाने में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज हो रखा है।

यह भी पढ़ें- राजपूती पोशाक की दुकान में जबरन घुसी महिलाएं सूट चुरा ले गई

वह कमिश्ररेट और ग्रामीण पुलिस में भी वांछित है और उस पर 15 हजार का इनाम घोषित हो रखा था। जिला स्पेशल टीम को मुखबिरी सूचना मिलने पर मंडोर पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मंडोर में भी एनडीपीएस एक्ट,कापरड़ा एवं बाप थाने का भी वांछित अभियुक्त है। जो जगह बदल बदल कर रहा था। पुलिस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी कन्हैया लाल,साइबर सैल के एएसआई राकेश सिंह,मंडोर थाने के एएसआई महेंद्र सिंह,डीएसटी के हैडकांस्टेबल ओमा राम,देवाराम,रातानाडा थाने के कांस्टेबल पूनाराम सहित स्टाफ शामिल था।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here