ग्रीन एनर्जी ऑफ इंडिया का मालिक बताकर सोलर संयंत्र लगाने के नाम पर 20 लाख की ठगी ग्रीन एनर्जी ऑफ इंडिया का मालिक बताकर सोलर संयंत्र लगाने के नाम पर 20 लाख की ठगी Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
19

ग्रीन एनर्जी ऑफ इंडिया का मालिक बताकर सोलर संयंत्र लगाने के नाम पर 20 लाख की ठगी

  • पीड़ित पहुंचा थाने
  • धोखाधड़ी के केस दर्ज

जोधपुर,ग्रीन एनर्जी ऑफ इंडिया का मालिक बताकर सोलर संयंत्र लगाने के नाम पर 20 लाख की ठगी। शहर के औद्योगिक क्षेत्र बासनी के उद्योग नगर में मेटल का कारोबार करने वाले एक व्यवसायी को किसी शातिर ने खुद को ग्रीन एनर्जी ऑफ इंडिया का मालिक बताकर सोलर संयंत्र लगाने के नाम पर 20 लाख रुपए ऐंठ लिए। मगर संयंत्र लगाकर नहीं दिया। आरोपी ने साफ कह दिया कि  मुकदमा दर्ज कराने से कुछ नहीं होगा, वह लोगों से ऐसे की ठगी करता आया है। घटना में अब बासनी पुलिस ने तफ्तीश आरंभ की है। बासनी पुलिस ने बताया कि हरिओम नगर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी गौरव किशन पुत्र किशन चंद हाल उद्योग नगर बासनी द्वितीय चरण ने बताया कि वह हरीश मेटल में मैनेजर है। अप्रैल 2023 में मनोज राठौड़ नाम का एक शख्स उससे मिला और उसे बताया कि वह ग्रीन एनर्जी ऑफ इंडिया का मालिक है और उसकी फर्म औद्योगिक इकाई के लिए सोलर प्लांट लगाने का काम करती है। उसकी बातों पर आकर विश्वास कर लिया।

इसे भी पढ़िए- चलती ट्रेन में आरपीएफ जवान ने की फायरिंग,4 की मौत

उसने बताया कि आपकी फैक्ट्री के लिए 80 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाएगा और इसके लिए 34 हजार रुपए प्रति किलो वाट कि दर से प्लांट लगा कर देगा। यह बाजार से कम रेट का सोलर प्लांट है इसके लिए कुल 32 लाख 9 हजार 600 रुपए का भुगतान करना होगा। उसकी बातों में आकर 2 मई को बैंक से 5 लाख रुपए दिए। इसके बाद 19 मई को 10 लाख, 23 मई को 5 लाख रुपए दे दिए। मैंने पैसे बैंक से लोन लेकर दिए थे। कई दिनों तक भी जब आरोपी ने सोलर प्लांट नहीं लगाया तो उसे संपर्क किया गया। इस पर उसने बताया कि वह देरी के लिए 1 जून से 2500 रुपए प्रति दिन का मुआवजा देगा। कई दिनों तक भी उसने प्लांट नहीं लगाया। नोटिस भेजने पर भी सही जवाब नहीं दिया। बासनी पुलिस ने घटना में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here