पाकिस्तान में बम विस्फोट में 35 की मौत,200 घायल पाकिस्तान में बम विस्फोट में 35 की मौत,200 घायल Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11

पाकिस्तान में बम विस्फोट में 35 की मौत,200 घायल

एक राजनैतिक दल की रैली में हुआ आतंकी हमला

पेशावर,पाकिस्तान में बम विस्फोट में 35 की मौत,200 घायल। पाकिस्तान में रविवार को सायं साढ़े चार बजे एक राजनैतक रैली में बम विस्फोट होने से 35 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हो गए। प्राप्त जानकारी व मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य के बाजौर में रविवार को एक

राजनैतिक रैली में बम ब्लास्ट हुआ। वहां की पुलिस ने इस बम ब्लास्ट को आतंकी हमला बताया है। पाकिस्तान के टीवी न्यूज चैनल जियो न्यूज के अनुसार इस बम विस्फोट में 35 लोगों की मौत हो चुकी और 200 लोग घायल हैं। यह घटना उस समय हुई जब खार तहसील में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल दल जमीयत उलेमा इस्लाम फजल की रैली चल रही थी। पार्टी ने कहा कि इस रैली को जेयूआईएफ के सीनियर लीडर हाफिज हमदुल्लाह संबोधित करने वाले थे लेकिन वे किसी कारण से यहां पहुंच नहीं सके। बाद में मीडिया से बातचीत में हाफिज ने कहा हमारे करीब 35 कार्यकर्ता इस ब्लास्ट में मारे गए हैं। मैं इस घटना की निंदा

करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे हौसले इस तरह के हमलों से कम नहीं होने वाले। इस तरह के हमले पहले भी होते रहे हैं। इनकी गहराई से जांच होनी चाहिए। हमें तो किसी तरह की सिक्योरिटी भी मुहैया नहीं कराई जाती। हम इस मसले को संसद में उठाएंगे। पुलिस के अनुसार ब्लास्ट शाम करीब 4.30 बजे हुआ। शाम के समय इस रैली में काफी लोग एकत्रित हुए थे। हमलावर पार्टी समर्थकों के बीच ही मौजूद था इसलिए इसे फिदायीन हमला माना जा रहा है। जेयूआई एफ के चीफ मौलाना फजल ने घटना के बाद प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से बातचीत की और उन्हें तफ्सील से जानकारी दी। सरकार ने घटना की जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

इसे भी पढ़ें- मेड़ता-पीपाड़ रेल मार्ग पर 110 की स्पीड से दौड़ी इलेक्ट्रिक स्पेशल ट्रेन

पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने कहा कि यह हमला मुल्क को कमजोर करने की एक और साजिश है। सरकार आतंकियों से निपटने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। जेयूआई एफ कट्टर इस्लामी संगठन है और इसके तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान और अफगान तालिबान से करीबी रिश्ते हैं। इसलिए इस बात की आशंका कम है कि इस इलाके में हमला तालिबान ने किया होगा लेकिन सवाल यह है कि अगर तालिबान ने हमला नहीं किया तो फिर इसके पीछे कौन है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here