मेड़ता-पीपाड़ रेल मार्ग पर 110 की स्पीड से दौड़ी इलेक्ट्रिक स्पेशल ट्रेन मेड़ता-पीपाड़ रेल मार्ग पर 110 की स्पीड से दौड़ी इलेक्ट्रिक स्पेशल ट्रेन Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
8
electric-special-train-ran-at-a-speed-of-110-on-the-merta-pipar-rail-route

मेड़ता-पीपाड़ रेल मार्ग पर 110 की स्पीड से दौड़ी इलेक्ट्रिक स्पेशल ट्रेन

  • दोनो स्टेशनों के बीच 57 किमी विद्युतीकरण का कार्य पूरा
  • जोधपुर मंडल पर अब तक 842 किमी रेल मार्ग का हुआ विद्युतीकरण
  • प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर ने किया बारीकी से निरीक्षण

जोधपुर,मेड़ता-पीपाड़ रेल मार्ग पर 110 की स्पीड से दौड़ी इलेक्ट्रिक स्पेशल ट्रेन। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने मेड़ता रोड से पीपाड़ रोड रेलवे स्टेशनों के बीच रेल विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के पश्चात रविवार को इस मार्ग पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से इलेक्ट्रिक स्पेशल ट्रेन से रन ट्रायल करने में सफलता हासिल की है।
इसके साथ दिसंबर-2023 तक संपूर्ण विद्युतीकरण की दिशा में जोधपुर मंडल ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए कुल 1626 में से अब तक 842 किलोमीटर रेलखंड का विद्युतीकरण पूरा करवा लिया है।

ये भी पढ़ें- थ्री एसी इकोनॉमी कोच देगा कम कीमत में बेहतर यात्रा का अनुभव

रविवार को उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन के प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर राजेश मोहन ने डीआरएम पंकज कुमार सिंह के साथ इलेक्ट्रिक स्पेशल ट्रेन में मेड़ता रोड जंक्शन से पीपाड़ रोड रेलवे स्टेशनों के बीच इलेक्ट्रिक स्पेशल ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाकर सफल रन ट्रायल किया। इससे विद्युतीकरण कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इलेक्ट्रिक स्पेशल ट्रेन ने मेड़ता रोड से पीपाड़ रोड रेलवे स्टेशनों के बीच 57 किलोमीटर की दूरी 35 मिनट में पूरी की। ट्रेन अपराह्न 3:40 बजे मेड़ता रोड से रवाना होकर 35 मिनट बाद शाम 4:15 बजे पीपाड़ रोड रेलवे स्टेशन पहुंच गई।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

इस अवसर पर रन ट्रायल के लिए स्पेशल ट्रेन में जोड़े गए इलेक्ट्रिक इंजन को फूल मालाओं से सजाया गया तथा नारियल फोड़कर पूजा अर्चना के पश्चात ट्रेन रवाना की गई। इस दौरान विद्युतीकरण कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक- दूसरे का मुंह मीठा करवा कर खुशियां बांटी। इससे पहले जोधपुर से सुबह रवाना हुई निरीक्षण स्पेशल ट्रेन में पीपाड़ पहुंचकर प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर राजेश मोहन व डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने कार्यकारी एजेंसी इरकॉन व जोधपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पीपाड़ रोड रेलवे स्टेशन पर विद्युतीकरण कार्यों के साथ संरक्षा व सुरक्षा संबंधी मानकों, समपार फाटकों व ऊपरी पैदल पुलों का बारीकी से निरीक्षण किया और उनके संरक्षण के उचित दिशा-निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- जोधपुर रेलवे को पोर्टेबल रैंप और व्हीलचेयर सुपुर्द

डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस मार्ग पर इकहरी लाइन के विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है तथा दोहरी लाइन का विद्युतीकरण कार्य भी प्रगति पर है जिसे जल्दी पूरा करवा लिया जाएगा।इस दौरान प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर ने पीपाड़रोड रेलवे स्टेशन पर बन रहे विद्युत सब स्टेशन का भी गहन निरीक्षण किया। बाद में वह रास्ते के स्टेशनों साथिन रोड,उम्मेद,खारिया खंगार,गोटन व जोगीमगरा रेलवे स्टेशनों पर विद्युतीकरण से जुड़े कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे और विद्युतीकरण कार्यों पर संतोष जताया।

निरीक्षण व ट्रायल में यह थे साथ

निरीक्षण व रन ट्रायल के दौरान प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर राजेश मोहन व डीआरएम पंकज कुमार सिंह के साथ कार्यकारी एजेंसी के मुख्य महाप्रबंधक वीके नागर,मुख्य बिजली इंजीनियर (कर्षण) जगदीश चौधरी, वरिष्ठ बिजली इंजीनियर (कर्षण) प्रवीण चौधरी,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर मनोहर सिंह,वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर विजय सिंह चौधरी,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजीत मीणा,वरिष्ठ मंडल संकेत व दूरसंचार इंजीनियर सुरेश नेहरा सहित बड़ी संख्या में कर्षण विभाग व आरपीएफ से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here