विधायक मनीषा पंवार ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण विधायक मनीषा पंवार ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
27
mla-manisha-panwar-inaugurated-various-development-works

विधायक मनीषा पंवार ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

विधायक निधि से राजकीय विशिष्ट पूर्व उमावि शास्त्री नगर में करवाए 23 लाख के विकास कार्य

जोधपुर,विधायक मनीषा पंवार ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण। शनिवार को जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार ने राजकीय विशिष्ट पूर्व उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर में स्थानीय विधायक निधि से 23 लाख रुपए की राशि से विभिन्न विकास कार्यों जिसमें इन्टरलॉकिंग टाईल्स,बाउंड्री वॉल की ऊँचाई बढ़ाने एवं तीन कम्प्यूटर मय प्रिंटर कार्यकारी एजेन्सी समसा के माध्यम से किये गये कार्यों का लोकार्पण किया। विधायक पंवार ने बताया कि अभिभावकों एवं अध्यापकों द्वारा लम्बे समय से विद्यालय में इन्टरलॉकिंग टाईल्स, बाउंड्री वॉल की ऊँचाई बढ़ाने एवं तीन कम्प्यूटर मय प्रिंटर की मांग की जा रही थी। जिससे भविष्य में विद्यालय में छात्रों के लिए सुविधाजनक परिसर उपलब्ध हो सकेगा।

ये भी पढ़ें- निजी बीमा कंपनी की ओर से दायर दो रिट याचिकाएं खारिज

इस अवसर पर विधायक मनीषा पंवार ने राज्य सरकार की विभिन्न विकास की योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए अभिभावकों को अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया। साथ ही अभिभावकों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लेने के लिए अतिशीघ्र रजिस्ट्रेशन करवाने को प्रेरित किया।उन्होंने सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से विवरण देते हुए बताया कि समस्त अभिभावकों एवं छात्र- छात्राओं को इन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिये। इस अवसर पर कांग्रेस दक्षिण जिलाध्यक्ष दक्षिण नरेश चन्द्र जोशी,पीसीसी सदस्य अनिल टाटिया, नेता प्रतिपक्ष गणपत सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी जगदीश चन्द्र चौधरी, सज्जाद हुसैन,मूलसिंह चौहान,रफीक खान एवं भामशाह श्याम कुम्भट के प्रतिनिधि सुरेन्द्र राज मेहता उपस्थित थे।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here