थ्री एसी इकोनॉमी कोच देगा कम कीमत में बेहतर यात्रा का अनुभव थ्री एसी इकोनॉमी कोच देगा कम कीमत में बेहतर यात्रा का अनुभव Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15
three-ac-economy-coach-will-give-better-travel-experience-at-low-cost

थ्री एसी इकोनॉमी कोच देगा कम कीमत में बेहतर यात्रा का अनुभव

  • हावड़ा सुपरफास्ट में 1 अगस्त से जुड़ेगा एसी इकोनॉमी कोच
  • एसी के किराए में मिलेगी 8 से 10 फीसदी की छूट
  • रेलवे ने प्रारंभ किया इकोनॉमी क्लास का रिजर्वेशन

जोधपुर,थ्री एसी इकोनॉमी कोच देगा कम कीमत में बेहतर यात्रा का अनुभव। रेलवे ने अपने यात्रियों को कम किराए में एसी कोच के सफर का आनंद देने की तैयारी पूरी कर ली है। इस सुविधा को धरातल पर उतारते हुए रेलवे ने इसमें रिजर्वेशन भी प्रारंभ कर दिया है। रेलवे यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते और उनमें वृद्धि करते हुए पहले से चल रही ट्रेनों में वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी क्लास के कोच जोड़ने जा रही है। इसके तहत जोधपुर से चलकर हावड़ा जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन में डिब्बों की संरचना में परिवर्तन कर वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी क्लास का एक कोच जोड़ा जाएगा जो 1 अगस्त से प्रभावी होगा।

ये भी पढ़ें- हृदय के सिकुड़े वाल्व का बिना चीरे एंजियोग्राफ़िक विधि से प्रत्यारोपण

पहले से चल रही ट्रेन नम्बर 12307 हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में हावड़ा से 30 जुलाई को एक वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी क्लास का कोच जुड़ने जा रहा है तथा 1 अगस्त को वही रैक 12308 के रूप में हावड़ा जाएगा।जोधपुर मंडल के डीआरएम पंकज कुमार सिंह के अनुसार यात्री सुविधा में वृद्धि के मद्देनजर हावड़ा-जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी क्लास के कोच की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए ट्रेन के डिब्बों की संरचना में परिवर्तन किया जा रहा है जिसके तहत एक जनरल सीटिंग कोच के बदले वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी क्लास का कोच जोड़ा जाएगा।

सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी कोच लगने से यात्रियों को कम कीमत में बेहतर यात्रा का अनुभव मिलेगा। खेड़ा के अनुसार इकोनॉमी क्लास के एसी कोच का किराया वर्तमान थ्री टियर एसी कोच के किराए की तुलना में मोटे तौर पर आठ से 10 फीसदी तक कम होगा तथा आठ बर्थ भी ज्यादा होंगी।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- 

ऐसी रहेगी डिब्बों की संरचना

ट्रेन 12307/12308 में वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी क्लास का कोच जुड़ने के बाद ट्रेन में फर्स्ट कम सेकंड एसी-1,सेकंड एसी-2,थ्री एसी-6,थ्री एसी इकोनॉमी-1,स्लीपर-6,जीएस-3, पावर कार-2 व एक पेंट्री कार सहित 22 कोच होंगे। इसमें इकोनॉमी कोच को एम-1 के रूप में पहचान दी गई है।

यह है नॉर्मल थर्ड एसी और इकोनॉमी थर्ड एसी के किराए का अंतर

दोनों श्रेणी के वातानुकूलित कोचों के किराए में मोटे तौर पर 8 से 10 फीसदी का अंतर है। उदाहरण के तौर पर जोधपुर से हावड़ा के तक वर्तमान में थ्री एसी का किराया 1930 रुपए है जबकि इकोनॉमी थ्री एसी में यह 1825 रुपए है। इस तरह यात्री को 9.45 फीसदी राशि का लाभ होगा। इस कोच के जुड़ने से यात्रियों को ट्रेन में एसी की 80 सीटें अधिक मिलेंगी।

यात्री बुक कराने लगे नए कोच में सीटें

हावड़ा सुपरफास्ट में वातानुकूलित थ्री एसी इकोनॉमी जुड़ने की जानकारी मिलते ही यात्रियों ने इसमें एडवांस बुकिंग करनी प्रारंभ कर दी है। अब तक 1 अगस्त को यात्रा के लिए 61 यात्री थ्री एसी इकोनॉमी कोच में रिजर्वेशन करवा चुके हैं।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here