नेशनल डिजिटल सर्किट फोटो प्रतियोगिता की जजिंग सम्पन्न नेशनल डिजिटल सर्किट फोटो प्रतियोगिता की जजिंग सम्पन्न Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
17

नेशनल डिजिटल सर्किट फोटो प्रतियोगिता की जजिंग सम्पन्न

  • 18 अवार्ड एवं 42 सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट की घोषणा
  • तीन जजों के पैनल ने किया चयन
  • 390 छायाचित्रों का प्रदर्शनी के लिए चयन
  • फोटोग्राफी दिवस पर 19 अगस्त को दिल्ली में लगेगी प्रदर्शनी

जोधपुर,नेशनल डिजिटल सर्किट फोटो प्रतियोगिता की जजिंग सम्पन्न। नेशनल डिजिटल सर्किट नई दिल्ली द्वारा आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता की जजिंग जोधपुर में सनसिटी फोटोग्राफिक सोसायटी के तत्वावधान में सम्पन्न हुई। सनसिटी फोटोग्राफिक सोसायटी के सचिव विजेन्द्र जायलवाल ने बताया कि
नेशनल डिजिटल सर्किट प्रतियोगिता के लिए देश के विभिन्न छायाकारों ने अलग-अलग छः विषयों मोनोक्रोम,पिक्टोरियल, कलर नेचर,कलर फोटो ट्रैवल,कलर फोटो जर्नलिज्म एवं फैशन एंड एडवरटाइजिंग में अपनी प्रविष्ठियां भेजी।

उन्होंने बताया कि जोधपुर में इनकी जजिंग के लिए गठित निर्णायक मंडल में विजेंद्र जायलवाल,शिव कुमार सोनी व शिव वर्मा ने अपना महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए विभिन्न कैटेगरी में 18 अवार्ड एवं 42 सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट के लिए चयन किया। लगभग 390 छायाचित्रों को प्रदर्शनी के लिए चयनित किया। नेशनल डिजिटल सर्किट में प्राप्त सभी छायाचित्रों की जजिंग जोधपुर के अलावा नई दिल्ली,बेंगलुरू,इंदौर, विजयवाड़ा, गुवाहाटी एवं बरेली में भी की गई। उन्होंने बताया कि विश्व फोटोग्राफी दिवस पर 19 अगस्त को दिल्ली में इन चयनित फोटोग्राफ की भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।