‘लाल डायरी’ काल्पनिक सोच, ‘लाल टमाटर’ पर बात करें प्रधानमंत्री : CM गहलोत

0
17

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि ‘लाल डायरी’ की बातें एक काल्पनिक अवधारणा के अलावा कुछ नहीं है। प्रधानमंत्री को ‘लाल डायरी’ के बजाय ‘लाल टमाटर’ के बारे में बात करनी चाहिए।

सीएम गहलोत ने कहा कि मैं ‘लाल डायरी’ के बारे में कुछ नहीं जानता, लेकिन मैं ‘लाल सिलेंडर’ के बारे में जानता हूं। इसने कहर बरपाया है, इसकी कीमत 1,150 रुपये है जोकि वास्तविक लूट है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर का लाभ लेने वाले योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि लोग भाजपा को लाल झंडे दिखाएंगे।

मुख्यमंत्री ने 36 लाख लाभार्थियों के खाते में 155 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि लाल डायरी एक काल्पनिक अवधारणा के अलावा और कुछ नहीं है। प्रधानमंत्री को इसके बारे में बात करने के बजाय, लाल टमाटरों और लोगों के लाल चेहरों (महंगाई से नाराज) के बारे में बात करनी चाहिए।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीकर में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि कांग्रेस सरकार का मतलब ‘लूट की दुकान’ और ‘झूठ का बाजार’ है। लूट की दुकान का नया उत्पाद ‘लाल डायरी’ है। यह आगामी चुनावों में कांग्रेस को खत्म कर देगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here