Rajasthan: राजेंद्र गुढ़ा की चेतावनी, बोले- सीएम गहलोत विधानसभा में आएंगे तो वन टू वन जवाब मांगूंगा

0
7
Rajendra Gudha warning to Rajasthan CM says Ashok Gehlot comes to assembly I will ask for one to one answer

राजेंद्र गुढ़ा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंत्री पद से अपनी बर्खास्तगी से गुस्साए राजेंद्र गुढ़ा ने खुद को पद से हटाए जाने को अराजकता बताया है। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री का इकबाल खत्म हो गया है। मैं सोमवार को विधानसभा जाऊंगा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वहां आएंगे तो मैं उनसे वन टू वन जवाब मांगूंगा।

मंत्री पद से बर्खास्तगी के बाद राजेंद्र गुढ़ा को कांग्रेस की सदस्यता से भी निष्कासित करने की भीतरखाने तैयारी चल रही है। बीजेपी से सांठगांठ के आरोप लगाते हुए कभी भी उन्हें पार्टी से निष्कासित कर गाज गिराई जा सकती है। आज ही प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने ऐसे संकेत दिए हैं, कि राजेंद्र गुढ़ा के विधानसभा में सरकार के खिलाफ दिए बयान और राजेंद्र राठौड़ के धाराओं के साथ कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने के मामले में टाइमिंग और  सांठगांठ की जांच की जा रही है। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अमर उजाला के सवाल पर स्पष्ट कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। सरकार से मंत्री की बर्खास्तगी होना भी पार्टी का अंदरूनी मामला बताकर गहलोत ने यह संकेत देने की कोशिश की है कि पार्टी अब उनके ऊपर कार्रवाई करेगी।

मुख्यमंत्री विधानसभा आएंगे, तो उनसे वन टू वन जवाब मांगूंगा 

इससे गुस्साए राजेंद्र गुढ़ा ने कहा विधानसभा में जाकर सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अगर विधानसभा में आएंगे तो मैं उनसे वन टू वन जवाब मांगूंगा और परसों विधानसभा में जाकर सबको बोलूंगा क्या कर रहे हो? राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त करने से कुछ नहीं होगा। महिलाओं में माताओं और बहनों में सुरक्षा का भाव पैदा करो। किसी को मंत्री बना दिया, किसी को मंत्री पद से हटा दिया, उससे कुछ होने वाला नहीं है। हमारी बहन बेटियों में सुरक्षा की भावना होनी चाहिए यह अराजकता है, मुख्यमंत्री का इकबाल खत्म हो गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here