Rajasthan: राजेंद्र गुढ़ा की मंत्री पद से बर्खास्तगी पर पूर्व CM राजे का तंज, कहा- सच को कीमत चुकानी पड़ती है

0
14
EX CM Vasundhara Raje taunt on dismissal of Rajendra Gudha minister post says truth has to pay price

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा की बर्खास्तगी के बाद उन्हें भाजपा नेताओं का समर्थन मिलने लगा है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी राजेंद्र गुढ़ा के समर्थन में उतर आई हैं। राजे ने कहा कि कहने को तो हर गलती कीमत मांगती है। लेकिन, वास्तविकता में यहां हर सच को कीमत चुकानी पड़ती है।   

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि सच – न सुनेंगे, न देखेंगे, न बोलेंगे . . . अपने आपको गांधीवादी बताने वाली कांग्रेस ने सच बोलने पर अपने ही मंत्री को बर्खास्त कर साबित कर दिया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की भयावह स्थिति को सम्भालना अब उनके बस की बात नहीं है। कहने को तो हर गलती कीमत मांगती है। लेकिन, वास्तविकता में यहां हर सच को कीमत चुकानी पड़ती है।

 

इस बयान के कारण बर्खास्त किए गए राजेंद्र गुढ़ा

दरअसल, महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अपनी ही कांग्रेस सरकार पर सवाल उठा दिए थे। उन्होंने कहा था किहमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। हमें ये बात स्वीकार करनी चाहिए कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, इसलिए हमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here