Bikaner: सीकर के खेतों में छिपे डकैत, श्रीडूंगरगढ़ के व्यापारी से सोना लूटकर भागते हुए पुलिस ने एक को किया ढेर

0
16
Dacoits fleeing after looting gold from Bikaner and police encounter one dead

पुलिस मुठभेड़ में एक डकैत की मौत।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीकर के रामगढ़ शेखावाटी के ढांढण गांव के पास पुलिस और डकैतों के बीच हुई क्रास फायरिंग में पुलिस ने एक डकैत को मार गिराया है। डकैत श्रीडूंगरगढ़ तहसील के मोमासर गांव में व्यापारी से सोना छीनकर भाग रहे थे। बीकानेर से पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही थी। बीकानेर पुलिस की सूचना पर पहले से तैयार सीकर पुलिस ने रामगढ़ थाना पुलिस टीम ने ढांढण गांव में डकैतों को घेर लिया। 

एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि डकैत और पुलिस की मुठभेड़ में एक डकैत की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक अन्य के घायल होने की सूचना है। बाकी डकैत अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में भाग गए। फिलहाल पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। बदमाशों के सीकर की तरफ भागने की सूचना के बाद सीकर और चूरू जिले की पुलिस भी सक्रिय हो गई है।

पुलिस का कहना है कि बाकी डकैत खेतों में खड़ी फसल के बीच छिपे हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सीकर जिले में आज शुक्रवार सुबह पुलिस ने बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ से स्वर्ण व्यवसाई से लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक डकैत का एनकाउंटर कर दिया गया है। आरोपी डकैत बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ तहसील के मोमासर गांव में देर रात सोने के व्यापारी को बंधक बनाकर उससे सोना लूटकर भाग रहे थे। डकैतों के साथ पुलिस की बीच रास्ते में कई बार झड़प भी हुई। आरोपियों ने जैसे ही डकैती कर बीकानेर से सीकर जिले की सीमा में प्रवेश किया तो नाकाबंदी के दौरान पुलिस और डकैतों के बीच में झड़प हुई, जिसमें एक डकैत को पुलिस ने ढेर कर दिया, जबकि एक अन्य डकैत के घायल होने की सूचना है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here