Ajmer: 25 गणनाकर्मियों ने तीन दिन में पूरी की पुष्कर ब्रह्मा मंदिर के चढ़ावे की गिनती, एक माह में आया इतना दान

0
12
Calculation of donation letter of Ajmer Pushkar Brahma temple completed in three days

दानपात्र की राशि गिनते सदस्य।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विश्व विख्यात ब्रह्मा मंदिर के दानपात्रों में बीते एक माह में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावा राशि की गणना में 24 लाख 48 हजार 121 रुपये की दान राशि प्राप्त हुई। इसी के साथ बीते तीन दिनों से चल रही गणना गुरुवार को पूरी हुई। 

मंदिर के व्यवस्थापक अरूण पाराशर ने बताया कि मंदिर के दानपात्रों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावा राशि की गणना मंदिर की अस्थाई प्रबंधन कमेटी के सचिव एवं उपखंड अधिकारी निखिल कुमार पौद्दार के निर्देशन में नायब तहसीलदार सौदान राम जाट की उपस्थिति में गुरुवार को खोले गए शेष दान पात्रों में 5 लाख 69 हजार 910 रुपये की दान राशि प्राप्त हुई। उक्त राशि को गिनने में 25 गणनाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मंदिर के सभी दानपात्रों से 24 लाख 48 हजार 121 रुपये की गणना की गई। सिक्कों की गणना अलग से की जाएगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here