I LOVE YOU मम्मी-पापा: रीन के घरवालों ने आपसे बुरा बोला, मुझे मरने पर मजबूर किया; ये लिख प्रेमी ने लगाई फांसी

0
13
Troubled by relatives of his girlfriend man hanged himself in sikar wrote in suicide note I LOVE YOU dad

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर कस्बे में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने अपनी प्रेमिका और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना श्रीमाधोपुर कस्बे के  लिसाड़िया गांव के बलाई मोहल्ले की है। यहां रहने वाले सोमित ( 27 ) पुत्र सत्यनारायण वर्मा ने मंगलवार देर शाम अपने कमरे में फांसी लगा ली। आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। इस दौरान युवक के पास से एक सुसाइड नोट और मोबाइल बरामद किया गया है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।   

युवक के पास जो सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने लिखा- ‘मैं जिससे प्यार करता था, उसका नाम REEN (रीन) है और वह पटियाला पंजाब की रहने वाली हैं। उसकी परिवारवालों ने मेरे पापा को बहुत गलत बुरा बोला,  REEN भी मुझसे प्यार करती थी। उसने कन्वेंशन भी किया। ये सारे सबूत मेरे व्हाट्सएप चैट और इंस्टाग्राम चैट पर है।  REEN और उसके छोटे भाई सोनू ने मुझे मरने पर मजबूर कर दिया है। इसमें मेरे फैमली वालों का कोई दोष नहीं है। मुझे माफ कर देना, I LOVE YOU पापा मम्मी। मेरा फोन पुलिस द्वारा ही चेक किया जाए। आज सुबह ही उसके भाई सोनू ने मुझे कॉल करे मरने के लिए मजबूर किया’।

मृतक सोमित के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यनारायण वर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर उन्हें रीन और अपने बेटे की दोस्ती के बारे में पता चला था। इसके बाद उन्होंने दोनों को समझाया था कि वे आपस में बात ना करें। सोमित ने भी बात करने से इनकार किया था। इसके बाद वह अप ने कमरे में चला गया। शाम तक बाहर नहीं आया तो उसे देखने कमरे में गया। जहां उसका शव फंदे से लट रहा था। सुसाइड नोट और पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here