Rajasthan: केंद्रीय मंत्री का विरोध BJP पर पड़ा भारी, क्या इन कारणों से टल गया पीएम मोदी का नागौर दौरा?

0
13
Rajasthan:why PM Modi visit to Nagaur postponed, here could be the reasons

Rajasthan: PM Modi
– फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा फिलहाल टलने की खबर सामने आ रही है। नागौर जिले के खरनाल में पीएम की रैली होनी थी, जिसे अब स्थगित किया जा सकता है। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी को दी गई थी। इस सिलसिले में कैलाश चौधरी नागौर के खरनाल भी पहुंचे थे। लेकिन वहां स्थानीय लोगों ने उनका विरोध कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना था कि क्षेत्र में विकास के कार्य बेहतर नहीं हो पाए हैं। हम इस रैली का विरोध करेंगे। इसके बाद राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के पास दिल्ली से संदेश आ गया कि फिलहाल पीएम मोदी का कार्यक्रम नहीं हो रहा है। अब इसे 15 अगस्त के बाद कराया जा सकता है। इस मामले में भाजपा के कुछ जिम्मेदार पदाधिकारियों का कहना है कि पीएम की रैली की कोई जानकारी न तो पहले थी और न अभी आई है।

विश्वस्त सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि पीएम मोदी 28 जुलाई को नागौर के खरनाल में रैली करने वाले थे। इस कार्यक्रम के जरिए देशभर के नौ करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि भेजने की तैयारी थी। पीएमओ ने भी इस कार्यक्रम को फाइनल कर दिया था। लेकिन भाजपा संगठन और स्थानीय नेताओं को सूचना मिली कि पीएम की जनसभा में भीड़ जुटने का सर्वे ज्यादा उत्साहजनक नहीं है। वहीं कुछ संगठन पीएम के दौरे का विरोध भी कर सकते हैं। इस तरह की रिपोर्ट मिलने के बाद भाजपा संगठन ने फिलहाल रैली को टालना उचित समझा। लेकिन पीएम का अगला दौरा अब अगस्त महीने सीकर में हो सकता है।  






This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here