Rajasthan: गैंगस्टर कुलदीप जघीना हत्याकांड का CCTV वीडियो आया सामने, रोडवेज़ बस में फायरिंग करते दिखे बदमाश

0
21
CCTV video of gangster Kuldeep Jaghina murder case miscreants firing in roadways bus Bharatpur

बस में अंदर घुसते बदमाश।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले में 12 जुलाई को गैंगस्टर कुलदीप सिंह की बस में गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। जयपुर से भरतपुर कोर्ट के लिए जाने के दौरान बदमाश बस में चढ़कर कुलदीप पर फायरिंग करते हैं। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। अब इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बदमाश बस में गोलीबारी करते नजर आ रहे हैं। वीडिया में बेखौफ अपराधी बस के अंदर घुसते हैं और कुलदीप की हत्या कर आसानी से फरार हो जाते हैं। वहीं, फायरिंग से बस में बैठी सवारियां दहशत में आ जाती हैं और उतरकर भागने लगती हैं। 

दरअसल, भरतपुर में 4 सितंबर 2022 को भाजपा नेता कृपाल सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। कृपाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह था। 12 जुलाई को उसे जयपुर जेल से भरतपुर कोर्ट में पेशी के लिए चालानी गार्ड रोडवेज बस से लेकर जा रहे थे। रास्ते में हलैना थाना क्षेत्र के अमोली टोल प्लाजा पर बस के अंदर बैठे  कुलदीप की  गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। जिसका सीसीटीवी फुटेज दिल दहलाने वाला है। 

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बस में बैठे पुलिसकर्मी फायरिंग के दौरान शांत रहते हैं। वहीं, बदमाश बस में बैठी सवारियों की जान जोखिम में डालकर कुलदीप की हत्या कर आसानी से फरार हो जाते हैं।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here